BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय पत्रकार संघ की पहल से अस्तित्व में आया प्राचीन श्मशान घाट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 16, 2020

भारतीय पत्रकार संघ की पहल से अस्तित्व में आया प्राचीन श्मशान घाट


                                   

रेवांचल टाइम्स - मंडला ज्वाला  जी वार्ड महाराजपुर में नर्मदा नदी किनारे बरसों पुराना श्मशान घाट है मध्य प्रदेश भू अभिलेख  वर्ष 1927- 28 के अनुसार यह भूमि खसरा नंबर 127 मैं लगभग 1°34 हेक्टेयर भू अभिलेख में भी दर्ज है आसपास बनवासी सेवा मंडल अधिकृत  वन विभाग की भूमि लगी हुई है जिसमें अधिकतर झाड़ियां लगी है जो जंगल का रूप ले चुकी थी नगर पालिका की अनदेखी के चलते यह शमशान घाट चारों तरफ से जंगल का रूप ले चुकी  और कटीली झाड़ियों से गिर चुका जिससे श्मशान घाट विलुप्त हो रहा था वार्ड के अनेक बुजुर्ग बताते हैं कि   वर्षों पूर्व अंग्रेजों  के जमाने से इस श्मशान घाट में महाराजपुर के समस्त वार्डों से भी लोग अंतिम संस्कार करने  इस प्राचीन श्मशान भूमि में आते थे परंतु शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों  की कमजोर इच्छा शक्ति  या लापरवाही के कारण श्मशान घाट की कभी साफ सफाई नहीं की गई और ना इस श्मशान घाट मैं टीन सेट बाउंड्री वॉल या अन्य सुविधाएं दी गई वार्ड वासियों के द्वारा अनेकों बार शासन प्रशासन को प्राचीन श्मशान घाट की सफाई एवं तीन सेट  बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए आवेदन निवेदन  किया जाता रहा परंतु शासन प्रशासन के द्वारा कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया वार्ड वासी अव्यवस्थित सुविधा विहीन श्मशान में भी अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं बारिश के दिनों में जंगल का रूप ले चुकी झाड़ियों के बीच कीचड़ में कांटो और जहरीले जीव जंतु के बीच अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं वार्ड वासियों की समस्याओं एवं विलुप्त हो रहे श्मशान घाट की दुर्दशा देखकर प्राचीन श्मशान घाट को  पुन: अस्तित्व में लाने भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा पहल की गई और श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण करने की पहल कर दी गई है भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा श्मशान घाट में वृक्षारोपण किया गया श्मशान घाट की साफ सफाई नगर पालिका परिषद के द्वारा की जा रही है नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला के द्वारा शमशान की भूमि में बाउंड्री वाल करने एवं टीन शेड लगाने का आश्वासन वार्ड वासियों को दिया गया श्मशान घाट की भूमि को सुरक्षित एवं विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर बृहद रूप से श्मशान घाट की भूमि पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला उपस्थित रहे एवं  भारतीय पत्रकार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश श्रीवास अतुल सेठी तथा  संकट मोचन जिला अध्यक्ष पवन राय जिला जिला सचिव प्रमोद धनगर  सह सचिव शैलेश सिंह उपस्थित रहे वार्ड वासियों मैं  पीएल धनगर कोमल चक्रवर्ती गोपाल धनगर बालकृष्ण धनगर एवं अनेक महिलाएं वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में क्षेत्रीय पटवारी जितेंद्र बैरागी भी मौके पर  पहुंचे  हल्का पटवारी ने देखा कि शमशान की भूमि पर कुछ क्षेत्रीय व्यक्तियों के द्वारा अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर सब्जी उगा रहे हैं इस अतिक्रमण  की सूचना वार्ड वासियों के द्वारा पूर्व में दी जा चुकी थी परंतु शासन प्रशासन की लापरवाही  के चलते शमशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा रहा  है अगर नगर पालिका और राजस्व विभाग के द्वारा इस ओर ध्यान या गया नहीं दिया गया तो अतिक्रमणकारी के द्वारा पूरे शमशान की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया जाएगा भारतीय पत्रकार संघ शमशान की भूमि को सुरक्षित करने एवं श्मशान घाट को विकसित कर  सौंदर्यीकरण करने के उद्देश्य से जन्माष्टमी के दिन वृक्षारोपण किया गया और श्मशान घाट  के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने संकल्पित है                     
            इनका कहना है
    1   नगर पालिका के द्वारा श्मशान घाट में  बाउंड्री वॉल निर्माण कर टीन सेट लगा कर एक गेट बना दिया जाएगा जिससे भूमि पर कोई अतिक्रमण नहीं होगा और श्मशान घाट का विकास होगा (  पूर्णिमा शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष मंडला   )                             
2 अभी सीमांकन में प्रतिबंध है इसलिए शमशान की भूमि  का वास्तविक सीमांकन नहीं किया जा सकता अनुमान के तौर पर भूमि चिन्हित कर दी गई है ताकि नगर पालिका सौंदर्य करण की योजना बना सके खुले मौसम में सीमांकन कर अतिक्रमण हटा दिया जाएगा(  गीतेंद्र बैरागी पटवारी 3)
4 भारतीय पत्रकार संघ विलुप्त हो रहे श्मशान घाट को विकसित करने के उद्देश्य से यहां वृक्षारोपण किया गया है और भविष्य में  इस भूमि को डेवलपमेंट किया जाएगा(  अतुल सेठी भारतीय पत्रकार संघ  )
5 यह पत्रकार संघ हमेशा जनहित में कार्य कर रही है ऐसे मुद्दे जो शासन प्रशासन के द्वारा दवा दिए गए हैं ऐसे मुद्दों को खोज कर सामने लाना हमारा कर्तव्य है और हम इस तरह के कार्य करते रहेंगे( शैलेश सिंह भारतीय पत्रकार संघ) प्राचीन श्मशान घाट जो  ज्वाला जी वार्ड  मैं स्थित है अंग्रेजों की जमाने का है इसका उल्लेख भू राजस्व के अभिलेखों में दर्ज जो शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते विलुप्त हो चुका था और अतिक्रमणकारियों के द्वारा लगातार इस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था वार्ड वासी होने के नाते अनेकों बार शासन प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराता रहा हूं लेकिन प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही थी तब जाकर भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले यह संकल्प लिया गया है  की प्राचीन श्मशान घाट को डेवलप किया जाएगा इसके लिए हर संभव शासन प्रशासन से मदद ली जाएगी( प्रमोद धनगर सचिव भारतीय पत्रकार संघ एवं वार्ड वासी)



सरकार 18 से बढ़ाकर 21 कर सकती है लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र

No comments:

Post a Comment