BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा धार्मिक कार्य, त्यौहारों का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 12, 2020

कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा धार्मिक कार्य, त्यौहारों का आयोजन


मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने के निर्देश ।

रेवांचल टाइम्स - रायसेन जिले में नोवेल कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर कलेक्टर रायसेन ने अधिकारियों को कोरोना नियंत्रण तथा बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्यौहारों के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं।
        शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। कोई भी धार्मिक कार्य, त्यौहारों का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। जन्माष्टमी एवं आने वाले अन्य त्यौहारों के दौरान जुलूस, रैली, जलसे, धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक समारोह के आयोजनों पर रोक लगायी गयी है। धार्मिक, उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए और एक समय में पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हों यह सुनिश्चित किया जाए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित अन्य सावधानियां बरतने के लिए जागरूक करने के लिए भी कहा गया है।

    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

        राज्य शासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही नगरीय एव ग्रामीण क्षेत्रों और शासकीय कार्यालयों में भी निर्देशों के अनुरूप ध्वज फहराए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment