BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्व.सहायता समूह की दीदियाँ बना रही ईको सवफ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं सीईओ जिला पंचायत ने किया स्टॉल का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 19, 2020

स्व.सहायता समूह की दीदियाँ बना रही ईको सवफ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं सीईओ जिला पंचायत ने किया स्टॉल का शुभारंभ



रेवांचल टाइम्स - मण्डला 19 अगस्त 2020 स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। ये प्रतिमाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ईको फ्रेंडली सामग्रियों से बनाई गई है जिनमें किसी भी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। जनसामान्य को ईको फ्रेंडली प्रतिमाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने रपटा के निकट कलादीर्घा में स्थापित किए गए स्टॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका परियोजना के जिला समन्वयक बीडी भैसारें, समूह सदस्य एवं मूर्तिकार सीमा चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने कहा कि ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के निर्माण से पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में 10 से अधिक समूहों द्वारा प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। आगामी वर्षों में और भी समूहों को प्रशिक्षित कर इस कार्य से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण आजीविका परियोजना के जिला समन्वयक बीडी भैंसारे ने बताया कि आशा महिला स्व-सहायता समूह डुडका बिछिया से संबद्ध सीमा चक्रवर्ती ने समूह से 30 हजार का ऋण लेकर मूर्ति निर्माण का व्यवसाय प्रारंभ किया है। सीमा चक्रवर्ती ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर लगभग 200 से अधिक मूर्तियों का निर्माण किया है। मूर्तियों में मिट्टी, बांस, सूखी घांस, पैरा तथा रासायनमुक्त रंगों का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडला, बिछिया, नारायणगंज, मोहगांव एवं बकौरी आदि क्षेत्रों में भी समूह की महिलाओं द्वारा ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। मूर्तिकार सीमा चक्रवर्ती ने कहा कि समय-समय पर जिला स्तर पर बैठकों में की जाने वाली पर्यावरण संरक्षण संबंधी बातों से उसे ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के निर्माण की प्रेरणा मिली। सीमा भविष्य में इस कार्य को और अधिक विस्तृत रूप प्रदान करना चाहती है।

कलेक्टर ने की ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील

        गणेश प्रतिमाओं में प्रयुक्त प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंग पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। अतः सभी को ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनना चाहिए।

No comments:

Post a Comment