रेवांचल टाइम्स - विश्व हिंदू परिषद मंडला जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़ मंडला एवं देश के गौरव जिन्होंने ने देश की एकता अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजा रघुनाथ शाह,राजा शंकर शाह जी एवं रानी दुर्गावती जी की कर्मभूमि की पवित्र मिट्टी एवं पवित्र नर्मदा जल का कलश विहिप के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी को जबलपुर विहिप कार्यालय पहुंच कर कलश सौंपा कल श्री सुरेंद्र सिंह जी द्वारा यह पवित्र कलश पूज्यनीय संत महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज को सौंपेंगे 04 अगस्त को महाराज जी यह पवित्र कलश लेकर हुए अयोध्या के लिए रवाना
जिसमे मुख्य रूप से विहिप के विभाग संगठन मंत्री श्री अवधेश सिंह विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं छतरपुर विभाग के संगठन मंत्री श्री सत्येंद्र जी पटवा,विहिप मंडला जिले के कार्यकारी अध्यक्ष सोनू यादव जी,जिला सहमंत्री अमित बैरागी जी,बजरंग दल जिला संयोजक राघवेंद्र पटैल जी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment