BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला में कोरोना का कहर, आज जिले में कोरोना के 14 नए प्रकरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 1, 2020

मंडला में कोरोना का कहर, आज जिले में कोरोना के 14 नए प्रकरण

जिले में जारी है कोरोना संक्रमण का कहर


रेवांचल टाइम्स- लगातार बढ़ रही कोरोना महामारी का प्रकोप आज 1 अगस्त 2020 मंडला जिले में कोरोना मरीज के 14 और प्रकरण सामने आए हैं जिनमें 3 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजाडांडी विकासखंड से 2, नारायणगंज से 1, नैनपुर से 2, मंडला से 3 एवं निवास विकासखंड से 6 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इन प्रकरणों के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 22 हो गई है।
  बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम मझगांव में 30 वर्षीय पुरूष एवं बीजाडांडी में 25 वर्षीय महिला, नारायणगंज के डालाखापा में 16 वर्षीय युवक, नैनपुर के वार्ड क्रमांक 5 में 32 एवं 29 वर्षीय पुरूष, मंडला में सरदार पटैल वार्ड में 24 वर्षीय पुरूष, केवलारी बम्हनी में 48 वर्षीय पुरूष एवं कौरगाँव में 45 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार निवास विकासखंड के ग्राम पिपरिया में 21 एवं 30 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालक एवं 50, 21 एवं 28 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment