रेवांचल टाइम्स मंडला - फोटोग्राफी एसोशियेशन ने किया वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान कहते हैं किसी पल को अगर अमर करना हो तो उसे तस्वीरों में कैद कर लो तस्वीरें किसी के प्रति आप की भावनाओं का भी हाल बताती हैं। इंसान के पास जब इतने हाईटेक कैमरे नहीं थे तब भी वह तस्वीरें बनाता था.चित्र बनाना इन्सान के लिए अपनी रचनात्मकता की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम रहा है प्राचीन गुफाओं में उसके बनाए गए भित्ति चित्र इस बात के गवाह हैंइनके जरिए वह आने वाली पीढि़यों के लिए कितनी बेश्कीमती सौगात छोड़ गया है बाद में जब कैमरे का आविष्कार हुआ, तो फोटोग्राफी भी इन्सान के लिए अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करने का एक जरिया बन गया।
वर्ष 2020 वेसे तो सभी फोटोग्राफरों के लिए वेसे तो अच्छा नहीं था फिर भी बिना किसी मदद या किसी सहारे के फोटोग्राफरों का ये सत्र गुजर रहा है मंडला फोटोग्राफरों द्वारा प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त आज ही के दिन को बड़े ही सु व्य्वस्तिथ तरीके से मनाया जाता था पिछले वर्ष आज के दिन मंडला फोटोग्राफरों द्वरा झंकार भवन मंडला में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमे ट्रोफी के साथ नगद पुरूस्कार भी दिए गए थे चुकी इस वर्ष कोरोना महामारी का संक्रमण दोर जारी है इसलिए यह आयोजन नहीं हो पाया कितु विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मंडला फोटोग्राफर क्लब द्वारा सभी सीनियर फोटोग्राफरों के ऑफिस जाकर उनका सम्मान किया गया जिसमे मुख्य रूप से ओमप्रकाश राय ,रज्जन बेदी, रविन्द्र शर्मा ,सुधीर कसार , चन्द्रेश खरे ,राजेश गुप्ता,अचल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा , संतोष तिवारी (अध्यक्ष) का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया. विशेष सम्मान के रूप में आलोक गोयल एवं मयंक तिवारी का सम्मान किया गया इनके द्वारा हमारी धरोरह के रूप में 100 साल पुराने केमरे सहेज कर रखे गए है .
मंडला,फोटोग्राफी एसोशियेशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने इस अवसर पर जिले के समस्त फोटोग्राफरो को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि जिले के सभी फोटोग्राफरो को कोरोना जेसी महामारी से बचने के लिए अपने कार्य के दोरान मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंस रख कर कार्य करने की अपील की है। चूंकि कोरोना काल चल रहा है इसलिए किसी भी तरह का सामूहिक आयोजन संगठन के द्वारा नहीं किया गया
इस अवसर पर दीपक जाट,श्रीकांत चक्रवर्ती ,आकाश पटेल , कपिल वर्मा,विकास पटेल एवं मंडला फोटोग्राफर एसोसियेशन के सदस्य उपस्थित रहे , .

No comments:
Post a Comment