BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबरों की सुर्खियों से तिलमिलाया नगर पालिका प्रशासन द्वेषता की भावना से सी एम ओ नैनपुर ने करवाई दुकान बंद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 25, 2020

खबरों की सुर्खियों से तिलमिलाया नगर पालिका प्रशासन द्वेषता की भावना से सी एम ओ नैनपुर ने करवाई दुकान बंद




रेवांचल टाइम्स नैनपुर - नगर पालिका नैनपुर के वार्डो में चल रहे गुणवत्ता हीन कार्य और जो पूर्ण हो चुके कार्य हैं वह चंद दिनों बाद जिनकी पोल खुल गई और सी सी सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई जिसका विरोध नगर के नागरिक मंच बजरंग दल आदि के  कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार किया जा रहा था और विगत दिनों गड्ढों में तब्दील हुई सड़को पर विरोध स्वरूप पौधारोपण का कार्य भी किया ताकि प्रशासन कुंभकरणी नीद से जाग सके और लोगो को भी सचेत कर सकें और नगर पालिका के द्वारा सड़क का सुधार कार्य किया जाए पर नगर पालिका अधिकारी इस ओऱ संज्ञान में लेते हुए जो लोग विरोध कर रहे थे उनमें से एक व्यक्ति की दुकान नगरपालिका के सामने स्थापित है उस दुकान को आज मंगलवार सुबह 11:00 बजे सीएमओ हेमेश्वरी पटले अपने कर्मचारी के साथ पहुंच कर दुकान बंद करा दी बिना नोटिस बिना कोई आदेश के जिसके बाद मामला इतना तूल पकड़ा तत्काल में बड़ी संख्या में बजरंग दल नागरिक मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच एसडीएम को शिकायत की एवं थाने में लिखित आवेदन दिया गया सीएमओ एवं अन्य कर्मचारी के खिलाफ जो बिना सूचना के दुकान बंद करवाएं उनके खिलाफ कार्यवाही हो और जो नगर पालिका प्रशासन की मनमानी के चलते नगरों में जो निर्माण कार्य हुए है वह कार्य जो वर्तमानब मे बद से बत्तर हो चुके है जिनकी जाँच भी होनी चाहिए चूंकि नगर पालिका प्रशासन अपनी और अपने चहेते ठेकेदार को फायदा पहुचाने में कोई कसर नही छोड़ी जिसका विरोध स्थानीय लोगो द्वारा किया जा रहा है उसी के चलते एक गरीब की दुकान बन्द कराकर अपना गुस्सा निकला गया इसके बाद  स्थानीय संघठनो ने अनुविभागीय राजस्व से जाकर पूरी घटना बतलाई जिसके 2 घंटे बाद दुकान खोल लिया गया नगर पालिका सीएमओ के आदेश पर कर्मचारी के द्वारा दुकान बंद करवा दिया गया था जिस दुकान को बजरंग दल नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे पश्चात दुकान को पुनः खुलवाया और एसडीएम को नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार अनाप-शनाप खरीदी से अवगत कराते हुए कहा की नगर पालिका में इन दोनों किसी भी हितग्राही को लाभान्वित नहीं किया जा रहा है हितग्राही रोजाना कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं अधिकारी नदारद रहते हैं बस अनुपयोगी वस्तु खरीद कर फिल्टर प्लांट में कबाड़ के रूप में सजा के रखे हैं और अनाप-शनाप दिल लगाकर जिसका भुगतान किया जा रहा है इन मुद्दों को हमारे द्वारा उठाया जाता है तो नगर पालिका परिषद के द्वारा द्वेष भावना के साथ लोगों को चिन्हित करके उन्हें प्रताड़ित किया जाता है जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं अगर अब दोबारा से नगर पालिका अधिकारी के द्वारा ऐसे कारनामे किए गए तो नगर बंद के साथ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संपूर्ण प्रशासन की होगी।।                               

      इस दौरान अनुराग अवधवाल दीपक शर्मा ओम चौरसिया राजा विश्वकर्मा कुंज बिहारी नामदेव नीरज नामदेव विनय नामदेव जिनेंद्र साहू प्रमोद निंबालकर के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Breaking News: महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में गिरी दो मंजिला इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

No comments:

Post a Comment