BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर से लामता के बीच सीआरएस के द्वारा रविवार को हुआ सफल परीक्षण 80km/hr की रफ्तार से चलेगी ट्रेन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 24, 2020

नैनपुर से लामता के बीच सीआरएस के द्वारा रविवार को हुआ सफल परीक्षण 80km/hr की रफ्तार से चलेगी ट्रेन



रेवांचल टाइम्स - नैनपुर से लामता तक रेल पात बिछा दी गई थी विद्युतीकरण का कार्य बाकी था जो भी पूर्ण हो चुका है जिसका सीआरएस 23 अगस्त को करने कोलकाता से एके राय सीआरएस एवं डिप्टी सीआरएस नंदी के द्वारा किया गया सीआरएस के साथ रेल विभाग के उच्च अधिकारी लामता से स्पेशल चार बोगी वाली रेलगाड़ी से दोपहर लगभग 12:00 बजे के आसपास नैनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां से दोपहर 13.8 बजे नैनपुर से लामता के लिए विद्युतीकरण सीआरएस करने 35 किलोमीटर का रेल ट्रैक मैं लगी विद्युतीकरण का निरीक्षण किया गया सिया रस स्पेशल रेलगाड़ी को पायलट आर के परते , सहायक चालक अमित एवं गार्ड जेएस राजपूत के द्वारा लामता तक ले जाया गया  इस दौरान डीआरएम शोभना बंदोपाध्याय सीनियर डीएसटी नागपुर हरीश साहू सीनियर डीईई नागपुर तोमर के अलावा रेल विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
जबलपुर से नैनपुर, बालाघाट से गोंदिया तक रेल चालू होने की जल्द  सौगात
       नैनपुर से लामता के बीच  सीआरएस के द्वारा रविवार को 80km/hr की रफ्तार से किया गया सफल परीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर डिवीजन के  अंतर्गत 230 करोड रुपए के प्रोजेक्ट में जबलपुर से गोंदिया तक रेलवे लाइन  के गेज परिवर्तन के अंतर्गत नैनपुर से लामता के बीच 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन से सीआरएस टीम के द्वारा बारीकी से ( इंस्पेक्शन ) निरीक्षण किया गया । परीक्षण के दौरान रेलवे के समस्त पदाधिकारी नागपुर डिविजन की डीआरएम मैडम  श्रीमती शोभना बंधुउपाध्याय व  सीआरएस अधिकारी श्री ए के राय (दक्षिण पूर्व रेलवे) एवं अन्य सहयोगी अधिकारी के द्वारा समस्त बारीकियों से  रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया गया । सफल निरीक्षण के दौरान जल्द से जल्द ट्रेन को सुचारू रूप से चलाने की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 2 माह के अंतर्गत जबलपुर से बालाघाट  व  बालाघाट से गोंदिया को जोड़ा जाएगा जिस से नैनपुर मैं रेलवे का आवागमन बहुत तेजी के साथ बढ़ जाएगा । डीआरएम शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि नैनपुर से मंडला का रेल कार्य भी पूरा हो चुका है तथा उसके सीआरएस के बाद नैनपुर से मंडला का आवागमन भी सरलता से चालू कर दिया जाएगा  । डीआरएम शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा जानकारी दी गई कि रेलवे के निर्माण में जिन लोगों की खेत व जमीन बाधित हुई है उन्हें रेलवे शासन के नियमानुसार घर के एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया ।

यह भी पढ़ें:'जब सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच हो सकती है तो पालघर में साधुओं की हत्या की क्यों नहीं'

No comments:

Post a Comment