BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले को मिला 250 मी.टन यूरिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 29, 2020

जिले को मिला 250 मी.टन यूरिया



रेवांचल टाइम्स मण्डला -उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को बालाघाट रेक पोईन्ट से मण्डला जिले को 250 मी.टन यूरिया आवंटित डबल लॉक केन्द्र नैनपुर को आवंटित की गई है जिसमें से 54 मी.टन.यूरिया डबल लॉक केन्द्र नैनपुर को प्राप्त हो चुकी हैं, इससे 25 -25 मी. टन यूरिया आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पिंडरई एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परसवाडा को भेजी जा रही है, शेष मात्रा आने पर अन्य सहकारी समितियों में भण्डारित कराया जायेगा।
इसी प्रकार रेक पोईन्ट बालाघाट से निजी विक्रेओं को 162 मी.टन. यूरिया प्राप्त हुआ है। मेसर्स केलाश शर्मा नैनपुर को 54 मी.टन यूरिया, मेसर्स मोहन ट्रेडर्स नैनपुर को 27 मी. टन यूरिया, मोहन ट्रेडर्स पिंडरई 27 मी. टन यूरिया, मेसर्स केशल जैन को 54 मी.टन यूरिया प्रदाय की गई है। उपसंचालक ने कहा है कि ऐसे कृषक जिनको अभी तक यूरिया नहीं मिला है, उनको प्राथमिकता के तौर पर यूरिया प्रदाय किया जायेगा। उन्होंने विकासखण्ड नैनपुर के कृषक बंधुओं से अपील है कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। जरूरतमंद किसान अपनी ऋण पुस्तिका में इंद्राज रकबे के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारी की उपस्थिति में यूरिया प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment