BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज एक साथ आई जिले मे 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले जारी है कोरोना का कहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 9, 2020

आज एक साथ आई जिले मे 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले जारी है कोरोना का कहर


रेवांचल टाइम्स - कोरोना का कहर अब बढ़ते में मण्डला 9 अगस्त 2020मंडला जिले में कोरोना मरीज के एक साथ 18 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला विकासखंड से 4, नारायणगंज से 2, मवई से 7, बिछिया विकासखंड से 1 तथा मोहगांव से 4 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मझगांव में 35 वर्षीय तथा ग्राम बम्हनी सेक्शन अमदरा ब्लॉक में 19 वर्षीय पुरूष, मंडला विकासखंड के अंतर्गत बुधवारी मंडला में 58 तथा 31 वर्षीय महिला, अम्बेडकर वार्ड में 75 वर्षीय पुरूष, सरदार पटैल वार्ड में 52 वर्षीय पुरूष, बिछिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम काटाझर में 36 वर्षीय पुरूष, मोहगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बोड़ासिल्ली में 18 वर्षीय 2, एक 16 तथा एक 19 वर्षीय पुरूष, मवई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लालपुर में 3 वर्षीय बालिका, ग्राम सहजपुरी में 22 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरूष, ग्राम बसनी में 24 वर्षीय पुरूष, ग्राम भांड़ा में 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम मवई में 18 वर्षीय युवक तथा 24 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।



'मौत का कुआँ' बना सेप्टिक टैंक, एक के बाद एक उतरते गए लोग और होती रही मौत

No comments:

Post a Comment