BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्रूरता पूर्वक भैंस भरकर कत्लखाने ले जा रहा ट्रक चढ़ा पुलिस के हत्थ पांच आरोपी व 14 चक्का ट्रक सहित 26 नग भैंस जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 28, 2020

क्रूरता पूर्वक भैंस भरकर कत्लखाने ले जा रहा ट्रक चढ़ा पुलिस के हत्थ पांच आरोपी व 14 चक्का ट्रक सहित 26 नग भैंस जप्त


 रेवांचल टाइम्स कान्हीवाडा :- विगत रात्रि एक ट्रक क्रमांक MH40 BL 8183 में 26 नग भैंस,बोदा क्रूरतापूर्वक भरकर कत्लखाने ले जाए जा रहे थे सूचना मिलने पर नवागत थाना प्रभारी अजय मरकाम के निर्देशन पर एएसआई सुरेश राय, प्रधान आरक्षक ज्ञानचंद चौकसे, प्रधान आरक्षक सुशील त्रिपाठी, आरक्षक महेश ठाकरे, आरक्षक पराग राहांगडाले, संजय यादव, दिनेश ठाकरे ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को सिवनी -मंडला रोड पर हनुमान मंदिर के समीप धर दबोचा ।
पकड़ाए ट्रक में मौजूद तिंदवा बम्हनी (मंडला) निवासी जाबिर पिता अ.अजीज खा, डु़गरिया नैनपुर निवासी विकास झारिया पिता नरेश , नैनपुर निवासी आमिर कुरेशी, पिंडरई निवासी मनोज पिता विपत लाल विश्वकर्मा, और नैनपुर निवासी साहिल पिता मकबूल कुरेशी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 11(घ) ,184,66 /192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment