BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का कहर जारी 13 नऐ मामले प्रशाशन के माथे पर चिंता की लकीरें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 24, 2020

कोरोना का कहर जारी 13 नऐ मामले प्रशाशन के माथे पर चिंता की लकीरें



रेवांचल टाइम्स सिवनी -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमे धनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रई के 3 व्यक्ति क्रमशः 47 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष एवं 13 वर्षीय बालक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। केवलारी मुख्यालय के 4 व्यक्ति क्रमशः 50 वर्षीय महिला एवं 24 वर्षीय युवक ,40 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं।
लखनादौन के वार्ड 03 के 70 वर्षीय वृद्ध के साथ ही सिवनी नगरीय क्षेत्र के 4 व्यक्ति क्रमशः दुर्गा चौक का 27 वर्षीय युवक, गुरुनानक वार्ड के 50 वर्षीय पुरुष एवं 38 वर्षीय महिला तथा नेहरू रोड के 32 वर्षीय पुरुष शामिल है। एवं कान्हीवाड़ा चुटका की 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं। वही विगत दिवस 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 8283 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 107 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । वर्तमान में जिला चिकित्सालय सिवनी के डिडिकेटेड कोविड़ केयर सेंटर में 77, नागपुर मेडिकल में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल में 4 मरीज उपचार जारी है ।

 अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment