BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड केयर सेंटर बना परीक्षा केंद्र, कोरोना पॉजीटिव छात्र ने दिया 12वीं का पेपर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 27, 2020

कोविड केयर सेंटर बना परीक्षा केंद्र, कोरोना पॉजीटिव छात्र ने दिया 12वीं का पेपर



रेवांचल टाइम्स - मण्डीदीप निवासी कोरोना पॉजीटिव छात्र का रायसेन कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जा रहा है। छात्र को कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन कोविड पॉजीटिव होने के कारण उसे उपचार कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। इसी बीच 27 अगस्त को आयोजित 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा को लेकर उसे चिंता हुई, लेकिन छात्र ने हार नहीं मानी। छात्र कोविड सेंटर में भी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और वह हर हाल में परीक्षा में शामिल होना चाहता था। जब इस छात्र की जानकारी  कलेक्टर रायसेन श्री उमाशन्कर भार्गव को प्राप्त हुई तो उन्होंने छात्र के उत्साह को देखते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री भार्गव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोविड केयर सेंटर में ही छात्र की परीक्षा की व्यवस्था कराई गई। परीक्षा के पहले तथा परीक्षा के उपरांत कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामग्री को सेनेटाईज किया गया। छात्र की परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय सेवक की ड्यूटी भी लगाई। साथ ही छात्र के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सक भी उपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होते ही छात्र की उत्तर पुस्तिका को सैनेटाइज कर पॉलीथिन में रखकर जमा कराया गया। छात्र ने कलेक्टर श्री भार्गव को धन्यवाद देते हुए कहा कि कलेक्टर सर के कारण ही मैं परीक्षा दे पाया हूॅ। यदि में परीक्षा नहीं देता तो मेरा एक साल खराब हो जाता।

No comments:

Post a Comment