मण्डला :- आज दिनांक 18/07/2020 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोकर जिला मण्डला म.प्र. प्रभारी राधेलाल नरेटी द्वारा थाना बम्हनी बंजर थाना प्रभारी आशीष शर्मा जी एवं समस्त स्टाप को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जीवन अमृत योजना त्रिकटूचूर्ण (काढ़ा) वितरित की गई । आयुष विभाग इन दिनों जीवन अमृत योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को हराने की जद्धोजहद कर रहा है ।
आज दी एक जानकारी में कोविड 19 से बचाव के उन उपायों को बताया जिसमें संक्रमण से बचा जा सकता है ।
आयुर्वेद दवाओं का वितरण कर रहे शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोकर जिला मण्डला म.प्र.श्री नरेटी ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों एवं मण्डला जिले में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों का वितरण किया जा रहा हैं ।
आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति के चिकित्सा विधि द्वारा प्रतिरोधक दवाओं की खुराक आमजनों को दी जा रही हैं । नागरिकों को श्री नरेटी ने समझाया कि ताजे बने हुए एवं पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करें ।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करें । सर्दी खांसी व छींके आने पर मुंह नाक रुमाल या टीसू पेपर से ढक लें ।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नरेटी जी ने स्वयं वृक्षारोपण कर अभी तक अनेकों प्रकार के पौधारोपण करते हुए आमजनों व थाना प्रभारी बम्हनी बंजर से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल किया जावें । जिससें वायु प्रदूषण,जल संरक्षण,मानव जनजीवन को स्वास्थ्य के प्रति लाभ मिल सकें ।
राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां


No comments:
Post a Comment