BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ करने के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 18, 2020

पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ करने के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

थाना बम्हनी बंजर तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप सोनी द्वारा राजनैतिक रसूखदारों के इशारों पर पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ करने के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

रेवांचल टाइम्स   मण्डला :- गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म.प्र.जिला शाखा मण्डला प्रतिनिधि मंडल ने आज दिनांक 17/07/2020 को पुलिस अधीक्षक मण्डला को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि थाना बम्हनी बंजर तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप सोनी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए आदिवासी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का निवेदन है कि ग्राम प्रेमपुर थाना बम्हनी बंजर जिला मण्डला के अंतर्गत श्री राधेलाल नरेटी के निवास पर गांव के दंबगों श्रीमति ललिता सिंगौर, संगीता सिंगौर, सुनील सिंगौर, आकाश सिंगौर, अभिषेक सिंगौर  द्वारा सामुहिक हमला किया गया । जिसमें घर पर मौजूद नरेटी की पत्नि एवं बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी गई, उक्त घटनाक्रम दिनांक 20/06/2020 को थाना बम्हनी बंजर प्रभारी प्रदीप सोनी के समक्ष पुलिस प्राथमिकी दर्ज करवाया गया, परन्तु प्रदीप सोनी द्वारा अपने मोबाईल फोन पर किन्हीं व्यक्तियों से चर्चा अनुसार आवेदक को पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में अनावश्यक समय लेते हुए आवेदक को लगभग 05 घंटे थाने में बैठाकर रखा गया एवं अभद्रता करते हुए आरोपियों के साथ समझौते की पेशकश की गई अन्यथा गोली मार देने, उल्टा आवेदक के विरुद्ध मामला कायम करने की धमकी दी गई । जब सामाजिक संगठन द्वारा दबाव बनाया गया तब जाकर बड़ी मुश्किल से पुलिस प्राथमिकी दर्ज किया गया,उसमें भी आवेदक द्वारा दर्ज कराये गये बयानों से छेड़छाड़ करते हुए सामुहिक हमलें में सभी आरोपियों का नाम न सम्मिलित करते हुए एक ही व्यक्ति को आरोपी बनाया गया, जो घोर निंदनीय एवं सीधेतौर पर शासकीय अभिलेखों में छेड़छाड़ किए  जाने कृत्य तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप सोनी द्वारा किया गया साथ ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात मण्डला के राजनैतिक रसूखदारों के इशारों पर आरोपियों से सांठगांठ कर पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ एवं प्रत्यक्षदर्शी चश्मदीद गवाहों को डराने,धमकाने जैसा कृत्य किया गया । जिससें प्रकरण में लीपापोती किया गया है ।
        इस प्रकरण के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप सोनी द्वारा जिन लोगों राजनैतिक रसूखदारों के इशारों पर प्रकरण में लीपापोती करने संबंधी दूरभाष वार्ता किया गया । उक्त मोबाईल नम्बरों को  संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप सोनी का मोबाईल जप्त कर उक्त प्रकरण की सी आई डी से जांच करवाया जावें एवं पुलिस प्राथमिकी से छेड़छाड़ करने पर तत्कालीन बम्हनी बंजर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूरे प्रकरण जांच कर दोषियों के प्रति दण्डात्मक कार्यवाही की जावें । इस दौरान संघपदाधिकिरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधेलाल नरेटी, सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम, मोहन मरकाम, निर्मल मरावीं, हुकुमसिंह मरावीं, रामप्रसाद मरकाम,रामप्रसाद मरकाम, रामसिंह पन्द्रो, दशरथ धुर्वे, कृष्णलाल मसराम,राजेश मरावीं, सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें ।

राकेश पटेल रेवांचल टाइम्स अंजनियां

No comments:

Post a Comment