रेवांचल टाइम्स - कोरोना संक्रमण से बचने बनाये गए नियमों के अनुसार मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन अनिवार्य है जिसका पालन सुनिश्चित कराने शासन-प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है ।
किंतु जब प्रशासन ही इसका जिम्मेदार हो तो किसे दोषी माना जाए । ऐसा ही एक मामला लांजी में सामने आया जहां फूड ऑफिसर के एक गलत आदेश से सोशल डिस्टेंस्टिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। दरअसल फूड विभाग की ओर से आदेश जारी कर कहा गया कि सोसायटियों में अनाज वितरण का आज आखिरी दिन है जिसे अनाज लेना हो तो ले ले। इस आदेश के मुनादी कराने की जिम्मेदारी नगर परिषद लांजी को सौंपी गई जिसका पालन करते हुए मुनादी करा दी गई । जिसके चलते सैकड़ों लोगों की भीड़ सोसायटी पर उमड़ पड़ी । न किसी को मास्क पहनने की फिक्र थी और न सोशल डिस्टेंसिंग की । सूत्र बताते हैं कि फूड विभाग के आदेश में गलती की गई थी जबकि अनाज वितरण के आखिरी दिन होने के कोई निर्देश सरकार अथवा जिला प्रशासन ने नहीं दिए थे । इधर नगर परिषद के सीएमओ ने फूड आफिस के आदेश की पुष्टि कर दी ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment