रेवांचल टाइम्स - बंडोल लाकडाउन के कारण आई तांगी के चलते एक युवक ने घर में फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त..... कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गऐ। लॉकडाउन के कारण आई तंगी से एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया है। कि मृतक बंडोल में ही इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता था।
बयान में मृतक नीरज पिता कैलाश नंदे (26) के भाई ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले बुधवार को लॉकडाउन के कारण आई तंगी से परेशान नीरज ने उससे 10 हजार रुपये मांगे थे। शाम को खाना खाने के बाद नीरज अपने कमरे में सो गया था।
गुरुवार सुबह जब देर तक नीरज कमरे से बाहर नहीं आया तो स्वजन चिंता में पड़ गए। दरवाजा खोलकर स्वजन अंदर गए तो नीरज कमरे के एक कोने में फांसी पर लटका मिला।
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले को जांच में लिया गया है।
जिला संवाददाता
✍अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट..........

No comments:
Post a Comment