रेवांचल टाइम्स बालाघाट: -किरनापुर थाना के अंतर्गत ग्राम ककोड़ी ( कि़हि) निवासी रूपलाल पिता बिशन नागेश्वर जाति मरार उम्र 30 वर्ष का 26 जून को ग्राम बिनौरा एव सेवती के बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो चुका था उक्त रूपलाल नागेश्वर की घटना के बारे में घटनास्थल पर एसडीएम द्वारा घटनास्थल की जांच किया जाकर घायल रूपलाल को किरनखपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया किंतु रूपलाल नागेश्वर की हालत गंभीर होने के कारण किरनापुर अस्पताल से जिला अस्पताल बालाघाट मैं रिफर किया जहां पर जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल हुए रूपलाल नागेश्वर की मौत हो चुकी।
विशेष सूत्रों से ज्ञात है कि रूपलाल नागेश्वर अपने व्यक्ति गत कार्य से किरनापुर जा रहा था उसी समय बोलोरो क्रमांक एम पी
50 c 6378 गाड़ी बालाघाट से आ रही थी उक्त गाड़ी में ग्राम मोहारा निवासी सुखदेव भर रे एवं पटवारी इंद्रपाल मडावी बोलेरो से आ रहे थे बाइक पर सवार रूपलाल की गाड़ी को ओवरटेक के चक्कर में बाइक पर सवार व्यक्ति को बोलेरो द्वारा टक्कर मारकर अनियंत्रित किया गया जिसके कारण बाइक पर सवार रूपलाल नागेश्वर की गाड़ी अनियंत्रित होकर मेन रोड से एक किसान की बैलगाड़ी गुजर रही थीं जिससे बाइक सवार की गाड़ी टकरा गई और उक्त आदमी घटनास्थल पर घायल हो चुका था जिसकी विवेचना थाना प्रभारी किरनापुर द्वारा किया जा रहा है
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे बालाघाट की खबर

No comments:
Post a Comment