BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना बम्हनी बंजर के थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, आधा सैकड़ा लोग सहित ज्ञापन देने पहुचे.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 1, 2020

थाना बम्हनी बंजर के थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, आधा सैकड़ा लोग सहित ज्ञापन देने पहुचे..

गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ ने थाना प्रभारी बम्हनी पर लगाये गंभीर आरोप जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


रेवांचल टाइम्स - थाना बम्हनी बंजर के थाना प्रभारी की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही से मिल रहा है अपराधियों को सह

मण्डला :- गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म.प्र.जिला शाखा मण्डला जिलाध्यक्ष राधेलाल नरेटी ने बताया कि मेरे घर पर और मेरे परिवार के ऊपर हुए हमले पर थाना प्रभारी बम्हनी बंजर हीलाहवाली कर पूरे अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर पा रहे हैं, ऐसा कौन सा राजनैतिक दबाव हैं कि वे मामला दर्ज करने में असमर्थ हैं । श्री राधेलाल नरेटी ने बताया कि श्रीमति सुमंत्री नरेटी जो कि उनकी धर्मपत्नि है वे दिनांक 20/06/2020 को शाम के समय लगभग06 बजे अपने घर के पीछे आंगन में कार्य कर रही थी उसी समय श्रीमति ललिता सिंगौर और उनके परिवार के पांच लोगों द्वारा मेरी पत्नि के ऊपर एवं बच्चे की ऊपर जानलेवा हमला किया गया । जिसके संबंध में राधेलाल नरेटी बम्हनी बंजर स्थित थाना पहुंचे और एफ.आई.आर.करानी चाही परन्तु थाना प्रभारी बम्हनी बंजर द्वारा एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली की जा रही थी और राधेलाल नरेटी के ऊपर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था । जब राधेलाल नरेटी ने साफ तौर पर अपराधियों से समझौता करने के लिए मना किया तो थानेदार द्वारा पक्षपात करते हुए एफआईआर दर्ज की गई । जिसमें केवल एक व्यक्ति को अपराधी बनाया गया जबकि राधेलाल नरेटी ने एवं पत्नि ने उन्हें सभी अपराधियों के नाम बताए और मामला पंजीबद्ध करने को कहा परन्तु उनके द्वारा केवल एक ही व्यक्ति पर मामला बनाकर कैश को सही तरीके से कार्यवाही योग्य न मानते हुए साधारण मामला बनाया । इस प्रकार की पुलिस कार्यवाही से ही अपराधियों को सह मिलती हैं और अपराध होते हैं । दृष्टिगत होवें कि विगत दिनों मण्डला में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को रंजिशवश गोली मारकर हत्या कारित की गई । जिस व्यक्ति द्वारा मारी गई उसके खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामलें दर्ज थे लेकिन पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार न करने के कारण उसको सह मिलती रही । पुलिस की यही कमी अपराध को जन्म देती हैं । इसी प्रकार मेरे प्रकरण में भी जिन व्यक्तियों के कारण ऊपर मामला नहीं बनाया गया उन व्यक्तियों को पुलिस सह दे रही हैं और आगे चलकर भविष्य में भी किसी प्रकार की क्रूर घटना को अंजाम दे सकते हैं । इस संबंध में श्री राधेलाल नरेटी ने गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म.प्र.के जिलाध्यक्ष होने के नाते कलेक्टर महोदया जी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है और कलेक्टर महोदया द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है । कलेक्टर महोदया से निवेदन एवं मांग की गई है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र कार्यवाही करें अन्यथा पुलिस प्रशासन शीघ्रता से कार्यवाही नहीं करती है तो गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म.प्र.द्वारा प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जावेगा एवं बम्हनी बंजर थाने का घेराव किया जावेगा . जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी । ज्ञापन देते समय रामसिंह पन्द्रो, सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम, मोहन मरकाम, आदि गोंडवाना कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment