![]() |
| फाइल फोटो |
रेवांचल टाइम्स - मंडला रेत माफियाओं के द्वारा अनेक स्थानों पर जगह जगह रेत के भंडारण करके रखे गए अखबारों की सुर्खियों में भी रेत के भंडारण छाए हुए हैं खनिज विभाग के द्वारा महज कुछ छोटी मोटी कार्यवाही कर औपचारिकता निभाते हुए नेवरगांव की छोटे-मोटे भंडारण पर कार्रवाई करते हुए जब्ती बनाई गई और पंचायत के सुपुर्द किया गया वही भपसा टोला, मोहगांव के टेडिया नाला के आस पास भी मैं भारी मात्रा में रेत के भंडारण है हृदय नगर मार्ग से भपसा टोला पहुंच मार्ग मैं रोड किनारे रेत के भंडार है जो पूर्णता है अवैध है
वही ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग के अधिकारी इस मार्ग से अनेकों बार गुजरे हैं मगर जगह जगह हुए इन रेत के अवैध भंडारण पर खनिज को दिखाई नही पड़ता या फिर जान कर भी अनजान बना हुआ इसके पीछे कुछ न कुछ तो है जो विभाग के द्वारा नाम मात्र की कार्यवाही की गई और बाकी जगहों पर नहीं की गई कुछ ग्रामीणों ने तो यह भी कहा है कि खनिज विभाग भपसा टोला में कार्यवाही कर ही नहीं सकता आखिर क्या वजह है जो खनिज विभाग भपसा टोला मैं अवैध भंडारण पर कार्यवाही नहीं कर सकता कुछ तो वजह होगी तभी तो ग्रामीण इतनी दिलेरी से बड़ी बातें कर रहे हैं अब देखना यह है कि भपसा टोला औऱ अन्य जगहों में हुए अबैध रेत के भंडारण पर कार्यवाही होती भी है की नही अब देखना बाकी है या फिर ग्रामीणो की बाते ही सही है।

No comments:
Post a Comment