BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का असर पिंडरई में अवैध शराब जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 5, 2020

खबर का असर पिंडरई में अवैध शराब जप्त


दुर्गा चौक के पास शराब बेचते कोचिया धराया
----------------------------------------


 पिंडरई (मंडला ) :---- लंबे समय से ग्राम पिंडरई के बाजार चौक स्थल पर अवैध देसी विदेशी अंग्रेजी शराब कोचिया द्वारा बेची जा रही है यहां अवैध विदेशी शराब का कारोबार बहुत फला फूला हुआ है जिस पर अंकुश लगाना मुश्किल प्रतीत हो रहा था
      पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में यह बात आने के बाद  उन्होंने  पुलिस चौकी पिंडरई का प्रभार  सब इंस्पेक्टर  उमेश यादव  को सौंपा नवागंतुक चौकी प्रभारी जो अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं ने ज्वाइन करने के दूसरे दिन ही बाजार चौक स्थल पर दबिश देकर  देसी विदेशी अंग्रेजी शराब आरोपी बबलू सिंह राजपूत के पास से बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की ! हालांकि इस क्षेत्र में आपराधिक कारोबारियों का मकड़जाल इस तरह फैला हुआ है कि उस पर अंकुश लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है
          इस कार्यवाही के बाद से पिंडरई नगर के सभी कुचियो में दहशत का माहौल है वहीं नगर में चौकी प्रभारी के कार्यों की सराहना हो रही है

No comments:

Post a Comment