BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, अवैध रुप से रेत का उत्खनन परिवहन करने वालों में दहशत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 1, 2020

मंडला: पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, अवैध रुप से रेत का उत्खनन परिवहन करने वालों में दहशत

अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बंजर नदी से अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 10 मिनी ट्रक व 03 ट्रेक्टरों को किया जप्त


मण्डला जिलें में अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 29.06.2020 को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना बम्हनी अंतर्गत ग्राम भड़िया में बंजर नदी से कुछ लोगों द्वारा चोरी छिपे अवैध रुप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है । उक्त सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक मण्डला के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम भड़िया में दबिश देकर बंजर नदी से अवैध रुप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए 10 मिनी ट्रक 709 क्रमाँक एम.पी. 22 जी 3681, एम.पी. 52 एच 0173, एम.पी. 52 जीए 0316, एमपी 18 जीए 1095, एम.पी. 51 जी 0529, एम.पी. 51 जी 1030, एम.पी. 51 जी 0457, एम.पी. 51 जी 0556, एम.पी. 51 जी 0743, एम.पी. 51 जी 1055 तथा 03 ट्रेक्टर क्र. एम.पी. 51 एए 8949, एम.पी. 51 एए 6036 तथा एक बिना नम्बर का पुराना नीले रंग के ट्रेक्टर को पकड़ा गया । उक्त वाहनों के चालकों से टीम द्वारा मौके पर पूछताछ के दौरान रेत परिवहन के संबंध में रायल्टी तथा अन्य आवश्य़क दस्तावेज नहीं होना पाया गया । मण्डला पुलिस द्वारा उक्त वाहनों को अवैध रुप से रेत उत्खनन कर परिवहन करना पाये जाने से सभी 13 वाहनों को धारा 102 द.प्र.सं. के अतंर्गत जप्त कर थाना बम्हनी में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है । उक्त वाहनों द्वारा अवैध रुप से किये जा रहे उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में मण्डला पुलिस द्वारा खनिज विभाग मण्डला को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है । खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वाहनों के विरुद्ध रेत चोरी का अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही पृथक से की जावेगी ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक प्रदीप सोनी, सउनि मानिक पटले, प्र.आर. उपेन्द्र यादव, आर. विवेक दुबे, आर. खालिद, आर. आतिश, आर. चन्द्रकुमार, आर. चालक सुरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment