BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध मण्डला पुलिस का अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 11, 2020

लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध मण्डला पुलिस का अभियान

लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध मण्डला पुलिस का अभियान, थाना बिछिया पुलिस ने 06 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिलें में पूर्व के घटित अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये मण्डला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान में मण्डला पुलिस को प्रतिदिन नई सफलता प्राप्त हो रही है तथा मण्डला पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा रही है ।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान में थाना बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । बिछिया पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्र. 3108/2014 अपराध क्र. 46/2014 धारा 279,337 भादवि के प्रकरण में पिछले 06 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी संजू मरकाम उर्फ संजू गोड उम्र 31 वर्ष निवासी उमरवाडा थाना बिछिया को गिरफ्तार किया गया है । उक्त आरोपी माननीय न्यायालय में चालान पेश होने के बाद से ही प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे बिछिया पुलिस द्वारा दिनांक 09.07.2020 को ग्राम औरेया में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में उनि के.सी. प्रधान, प्र.आर. बालमुकुंद चौरसिया, जय पाण्डे, आर. अरविंद बर्मन, सैनिक अंबिका भांडे की विशेष भूमिका रही                                   रेवांचल टाइम्स से  प्रमोद धनगर के साथ शैलेश सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment