थाना यातायात द्वारा जप्त किये गये ओव्हरलोड ट्रक पर हुआ 1 लाख 16 हजार रूपये का जुर्माना
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में मंडला जिले की पुलिस द्वारा अत्याधिक ओव्हरलोडिंग कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.07.2020 को एसडीओपी मंडला श्री ए.व्ही. सिंह द्वारा मँडला रायपुर मार्ग पर ट्रक क्रमांक MH 40 BL 9926 को रोक कर चेक किया गया जिसमें अत्याधिक मात्रा में मेगनीज ओव्हरलोड भरकर कटनी से रायपुर की ओर जा रहा था । ट्रक में अत्याधिक मात्रा में मेगनीज ओव्हरलोड भरा होने पर एसडीओपी मंडला द्वारा ट्रक को ले जाकर तौल करवाया गया जिसमें ट्रक में 67.990 टन मेगनीज भरा था जो कि ट्रक की क्षमता से 14.990 टन अधिक था । पुलिस द्वारा ओव्हरलोड ट्रक के विरुद्ध मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुये ट्रक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत माननीय सीजेएम मंडला के समक्ष ट्रक चालक प्रहलाद पिता रामप्यारे तिवारी निवासी धनवंतीरी नगर जबलपुर तथा ट्रक मालिक अभिलेष पिता विजय कुरारिया निवासी ग्राम गूढाधर तहसील सिहोरा जिला जबलपुर के विरूद्ध इस्तगासा पेश किया गया था । पुलिस द्वारा प्रस्तुत इस्तगासे पर निर्णय देते हुए माननीय सीजेएम मंडला द्वारा आज दिनांक 08/07/2020 को ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक पर कुल 1 लाख 16 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मंडला श्री ए.व्ही. सिंह, थाना प्रभारी यातायात लोहित शेंडे, सउऩि राजेन्द्र सिलेवार, प्र.आर. हेमचंद बरमैया, आर. संचिन, आर. महादेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


No comments:
Post a Comment