रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह बघेल के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित किया है कि मध्यप्रदेश शासन यदि अति शीघ्र पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान सरकार नहीं करती है तो 15 जुलाई से नो पेमेंट नो बर्क का फार्मूला अपना कर कलम बंद आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा । फरवरी 2020 से मध्यप्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत सचिवों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है मध्यप्रदेश के 52 हजार गांवों में 23 हजार पंचायत सचिव दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 में काम कर रहे हैं मजदूरों ,ग्राम वासियों , प्रवासी नागरिकों की दिन-रात सेवा के कारण ही मध्यप्रदेश सरकार ने सेवा भाव को देखकर के पंचायत सचिवों को कोरोना योद्धा सम्मान भी दिया हुआ है और इन्हीं 23 हजार कोरोना योद्धाओं को 5 महीना से सरकार ने वेतन नहीं दिया है लगातार वेतन ना मिलने से मध्यप्रदेश के पंचायत सचिवों की आर्थिक स्थिति अतिदयनीय अवस्था में है। पंचायत सचिव संगठन मध्य प्रदेश ने यह निर्णय लिया है कि सरकार यदि अभिलंब प्रदेश के सचिवों का वेतन भुगतान नहीं करती है तो 15 जुलाई से पूरे मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायत के सचिव 9 बर्क कलम बंद हड़ताल करने को विवश होंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment