रेवांचल टाइम्स - बेरोजगार को नोकरी दिलाने के नाम युवकों की शिक्षा विभाग में चपरासी शिक्षक आदि की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 26 हजार रुपये की ठगी करने वाले शिक्षक जो की माध्यमिक शाला जगनाथर में पदस्त संजय पटेल की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस का शिकंजा उस पर कसता ही जा रहा है। वही पुलिस द्वारा ठगी के मास्टरमाइंड संजय पटेल के अंजनिया स्टेट बैंक में संचालित खाते तथा उसमें हुए लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। वहीं शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर सूचित किया गया है की शिक्षक पर भारतीय दंड विधान की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस पर विभागीय कार्रवाई भी संस्थित की जाए। वही चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच का दायरा बढ़ाते हुए सूक्ष्मता से जांच की जा रही जाँच के दौरान औऱ भी मामले सामने आने की संभावना है।
वही शिक्षा विभाग में पदस्थ कुछ लोगों की इस पूरे मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को यह बताया है कि वे जब भी पैसे देने के बाद संजय पटेल से जानकारी लेते कि नौकरी किनके माध्यम से हासिल होगी तो वह यही कहता की शिक्षा विभाग में उसकी बहुत जान पहचान है तथा उसके रिश्तेदार शिक्षा विभाग मण्डला में ही बड़े पदों में पदस्थ हैं।
बताया जाता है कि ठगी के आरोपी संजय पटैल की गिरफ्तारी के बाद शिकायत कर्ताओं की संख्या भी बढ़ सकती है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी का आरोपी संजय पटैल पिछले कुछ दिनों से इस तरह के कृत्य में लिप्त था औऱ भोलेनाथ लोगो को नोकरी दिलाने के नाम पर पैसा ऐठ कर अपना शिकार बनाता था।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटैल अंजनिया से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment