घटनाओं का शहर बना नैनपुर दो दिनों में घटी एक के बाद एक घटनाये
1- नवविवाहिता ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त
2- अलीपुर चौराहे में 2 बाइको की भिड़त में 1 कई मौत 3 घायल
3 - नैनपुर इटका में युवक का बेरहमी से की हत्या।
4 - जामगांव में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
5 - रोलर ने ठिलिया चालक को कुचला।
नैनपुर - घटनाएं नगर में आम हो चली है 3 दिन में 5 मौत और 1 सामान्य मौत हुई।
पहला हादसा - 2 दिनों पहले वार्ड नंबर 14 में नवविवाहिता नेहा पति कैलाश यादव उम्र 23 वर्ष ने अज्ञात कारणवश फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक का पति अभी भी लापता है और मृतका ने प्रेम विवाह किया था और वह अपनी माँ के साथ ही रहते थे
दूसरा हादसा - वही कल देर रात अलीपुर के पास चौराहे में अतुल पिता चमरू भोरिया 24 की बाइक दुर्घटना से मौके पर मौत हो गई एवम दूसरे बाइक सवार जामुनपानी केवलारी निवासी परसराम चंदेल , विशाल चंदेल व संजू साहू घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में चल रहा है
तीसरा हादसा - जामगांव - संतोष पिता राम भरोस जाटव 22 ग्राम जामगांव ने अज्ञात कारणवश अपने घर पर ही फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली
चौथा हादसा - वही ग्राम इटका नैनपुर मे देर रात संतोष पिता रमेश उइके की हत्या अज्ञात तत्वों के द्वारा ग्राम इटका में कर दी गयी वही नैनपुर पुलिस आरोपियों की जोरतोर से तलाश कर रही है
पांचवा हादसा - दिनांक 11/ 7 /2010 लगभग 9 बजे की है अभी नैनपुर नगर की आंतरिक सड़क का कार्य चल रहा है ए के शिव हरे ब्यावरा और भोपाल कंपनी के द्वारा ये काम किया जा रहा है सुबह 9 बजे के करीब रोलर रोरल को रिवर्स करते वक्त ठिलिया चालक पुसू उर्फ लोदरा नंदा की रोरल से कुचल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी उक्त कंपनी काम नगर में 7 दिन से कार्य कर रही है पर रोड ब्लाक या सकेंत कंपनी के द्वारा नही दिया गया जिस से ये घटना घट गई नगर में एक के बाद एकघटना से लोग पंचक को लेकर जोड़ रहे है बहरहाल 3 दिन में 5 मौत हो चुकी है जिस की पुलिस तरपरता से सभी मामलों की जांच कर रही है


No comments:
Post a Comment