रेवांचल टाइम्स- पुलिस अधीक्षक मंडला के दिशा निर्देशन मे लगातार अपहर्ता / गुमशुदा बालक बालिकाओं की तलाश हेतु जिले में अभियान चलाए जा रहे हैं कस्बा गश्त दौरान बिछिया बस स्टैंड में पुलिस को एक नाबालिक बच्चा उम्र करीब 7 वर्ष अकेले रोते हुए मिला। बच्चे से नाम पता पूछने पर बच्चे द्वारा नाम पता स्पष्ट नहीं बताया गया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में बच्चे के संबंध में पतासाजी करने पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पतासाजी दौरान ग्राम खमरोटी की ओर के होने कि जानकारी प्राप्त हुई जिस पर पुलिस द्वारा पर ग्राम पंचायत समन्वय बलराम सरोते से संपर्क किया जिसने थाने पर आकर बच्चा नरेंद्र यादव निवासी खमरोटी का होने की आशंका जताई पुलिस ने तत्काल नरेंद्र यादव से संपर्क कर थाना तलप किया। नरेंद्र यादव बच्चे की नानी छोटी पति झामसिंह यादव के साथ थाना हाजिर आये। जिन्होंने बच्चे को स्वयं का बच्चा होना व बच्चे का नाम आशु यादव उम्र 7 वर्ष का होना बताया। बच्चा पिता के घर से निकलने के बाद अपने पिता के पीछे पीछे बिछिया तक पहुंच गया था जिस संबंध में बच्चे के परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं थी पिता जब घर पहुंचा बच्चा घर में नहीं होने से बच्चे की तलाश परिजन द्वारा की जा रही थी इसी बीच पुलिस की तत्परता से 7 वर्ष का बच्चा आंसू अपने परिजनों के पास सुरक्षित पहुंच पाया । बच्चे के परिजन द्वारा हर्ष जताते हुए बिछिया पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । बच्चे के संबंध में बिछिया पुलिस द्वारा आवश्यक तस्दीक कर बच्चे को उसके पिता व नानी के सुपुर्द किया गया ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप खत्री उप निरी. बी के पंडोरिया एवं आरक्षक अरविंद बर्मन का विशेष योगदान रहा
रेवांचल टाइम्स से प्रहलाद उइके बिछियां की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment