बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहझरी के वार्ड क्रमांक 17 के मजदूरों ने s d m लांजी को शिकायत प्रस्तुत करते हुए बताया की ग्राम पंचायत मोहझरी मैं वर्ष 2019 में मनरेगा के तहत कार्य करवाया गया था किंतु अभी तक किसी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है ये सभी मजदूर वार्ड क्रमांक 17के आरक्षित वार्ड के मजदूर हैं जो अति गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं
ग्राम पंचायत मोज्ञझरी द्वारा सी सी रोड का निर्माण करवाया गया है किंतु वक्त मजदूरों को अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इस संबंध में ग्राम के नेमलता पालेवारौ प्रशांत कलाबाई
रिखी राम पालेवार सुनीता पालेवार शेष राम विमला बाई देवला भाई भगत वकीला बाई चंद्रकांत भगत जानकीबाई नागेश्वरी किरपाल पंद्रे ने मजदूरी भुगतान के लिए एसडीएम लांजी को शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है चुकी वार्ड क्रमांक 17 में ग्राम पंचायत के सरपंच निवास करती है फिर भी मजदूरों के समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है वार्ड क्रमांक 17 के मजदूरों ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत में जो भी योजना आता है उसे सरपंच सचिव के द्वारा हितग्राहियों को नहीं बताया जाकर अपने संबंधियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं मजदूरों के द्वारा ऐसे दबंग सचिव के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग एसडीएम लांजी से की है


No comments:
Post a Comment