नेशनल हाइवे बना मौत का सफर आये दिन होती है घटनाएं
रेवांचल टाइम्स - थाना टिकरिया के पास एक लोहे के एंगल से भरा ट्राला पलटा । ट्राला रायपुर से लोहा लेकर जबलपुर जा रहा था टिकरिया के पास ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया गाड़ी चालाक इस बड़ी दुर्घटना में सकुशल बच गया ।गाड़ी चालाक विपिन ने बताया कि अचानक ही सामने से आ रही गाड़ी के क्रासिंग के वक़्त मेरा नियंत्रण गाड़ी पर नही रहा और गाड़ी पलट गई । इस घटना की जानकारी पुलिस थाना टिकरिया को दी गई पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गई
रेवांचल टाइम से अनिल रजक संवाददाता नारायणगंज की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment