( जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं किया गया वृहद वृक्षारोपण)
रेवांचल टाइम्स - शासन के निर्देशानुसार गत दिनों विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों मैं प्रकृति बचाओ , भविष्य बचाओ जैसे अहम उद्देश्यों को लेकर वृहद वृक्षारोपण काय॔ क्रमो का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सहायक यंत्री, उपयंत्रियो की सारगर्भित उपस्थिति मैं किया गया ।
आयोजित काय॔ क्रमो की विस्तृत जानकारी देते हुए यहाँ पर पदस्थ सहायक यंत्री श्री अरविंद कुमार गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत झुलपुर मैं क्षैत्रीय विधायक माननीय देवसिह सैयाम के द्वारा लगभग 400 वृक्षारोपण किया गया , ग्राम पंचायत रामदेवरी मैं जनपद पंचायत नैनपुर के अध्यक्ष चैनसिह उईके के द्वारा वृक्षारोपण किया गया, ग्राम पंचायत पाटासिहोरा मैं जिला पंचायत सदस्य श्री भगवती श्रीधर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया , ग्राम पंचायत खिरखिरी मैं जनपद पंचायत नैनपुर के उपाध्यक्ष श्री संतोष तिवारी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया , जहरमऊ मैं जनपद सदस्य श्रीमती राधा सिगौर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसी प्रकार ग्राम पंचायत जामगाॅव मैं जनपद पंचायत नैनपुर के सदस्य श्री फागूलाल काँवरे के द्वारा वृक्षारोपण काय॔ क्रम यहाँ के स्थानीय ग्रामीण जनो की मौजूदगी मैं प्रातः 9 बजे सभी ने अपने अपने निर्धारित पंचायतों यह वृहद वृक्षारोपण मैं सहयोग प्रदान किये । इस विश्व प्रकृति दिवस पर सभी चिन्हाकित ग्राम पंचायतों मैं यहाँ पर पदस्थ उपयंत्रियो ने अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किये । ऐसे उपयंत्री मैं श्री सूरज बंसोड़, उमेश झरिया, केवट जी , जैन साहब का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है ।


No comments:
Post a Comment