BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत निवारी के प्रभारी सचिव हो हटाने के लिए सरपंच, पंचो ने लिखा प्रशासन को पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 29, 2020

ग्राम पंचायत निवारी के प्रभारी सचिव हो हटाने के लिए सरपंच, पंचो ने लिखा प्रशासन को पत्र


( लगातार जन सिकायतो के बाद यहाँ पर हुए भष्ट्राचार की जाँच नहीं होने से व्यापक आक्रोश व्यप्त) 
 मण्डला - नैनपुर - समीपस्थ ग्राम पंचायत निवारी जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ रोजगार सहायक,  प्रभारी सचिव  रामनिवास ठाकुर की गत दिनों यहाँ की महिला सरपंच श्रीमती दीपा बाई मरावी एवं कुछेक पंचो के द्वारा जिला पंचायत मण्ड़ला के मुख्य काय॔ पालन अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय के नामों से अवेदन बनाकर यहाँ पर पदस्थ प्रभारी सचिव के कार्य काल के दौरान किये गये समस्त शासकीय निर्माण कार्यों एवं भुगतान बिलबाऊचरो की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर यहाँ से अन्यंत्र स्थानांतरण करने की जन माँग किये है ।
    लिखित सिकायत पत्र मैं प्रभारी सचिव पर ऐसे अनेको गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया गया है कि ग्राम पंचायत सरपंच  एवं निर्वाचित पंचो के साथ प्रभारी सचिव ढीक ढग से बात चीत नहीं कर्ता है और हमैशा अपने  मन मर्जी के मुताबिक शासकीय राशि का भुगतान करते रहता है किसी भी पंच एवं सरपंच को विश्वास मैं नहीं लेता है,  शासन के द्वारा विभिन्न मदो से स्वीकृत निर्माण कार्यों मैं जमकर फर्जी वाड़ा एवं खुला भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं  आता है । ग्राम पंचायत मैं चारों तरफ जन समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है  और जो शासकीय निर्माण कार्य की जहाँ पर आवश्यकता नहीं है उसे मूर्त रूप देने का प्रयास किया जाता है । ग्राम मैं 24 लाख रूपये की लागत से नवीन तलाब निर्माण कार्य किया गया है जहाँ पर भारी अनियमितताओ के साथ गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य करवाया गया है और भारी फर्जी वाड़ा करने की जानकारी प्राप्त हो रही है । यहाँ पर ग्राम पंचायत मैं प्रभारी सचिव की माता जी उपसरपच के पद पर है  जिसके नामों से शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ लिया गया है जो शासकीय अभिलेख  एवं भुगतान बिलबाऊचरो,  पंचायत के दस्तावेजों की जाच के पश्चात सभी फर्जी वाड़ा  उजागर होने की जानकारी दी जा रही है ।
   पूर्व मैं भी जनपद सदस्य श्रीमती मीना ठाकुर  एवं ग्रामीण जनो के द्वारा लिखित में अनेको बार जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य काय॔ पालन अधिकारी एवं जिला प्रशासन को दिया जा चुका है किन्तु आज पर्यन्त निवारी ग्राम पंचायत मैं हुआ खुला भ्रष्टाचार एवं फर्जी वाड़ा की निष्पक्ष जांच नहीं की गई है । जांच के नाम पर औपचारिकता निभा कर ग्रामीणों के द्वारा दिये गये आवेदनो को दबा दिया गया है ।
   ग्राम पंचायत सरपंच एवं जनपद पंचायत  सदस्य ,पंचो के द्वारा पुनः जिला कलेक्टर मण्ड़ला,  मुख्य काय॔ पालन अधिकारी जिला पंचायत मण्ड़ला से विशेष जन माँग की गई है कि ग्राम पंचायत निवारी मैं पदस्थ प्रभारी पंचायत सचिव को अविल्बम हटाया जाये एवं इनके कार्यकाल के दौरान किये गये सभी शासकीय निर्माण कार्यों,  भुगतान बिलबाऊचरो,  पंचायत के समस्त दस्तावेजों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की जाये जिससे एक बड़ा घोटाला एवं खुला भ्रष्टाचार,  भारी फर्जी वाड़ा शासन,  प्रशासन के समक्ष उजागर होगा ।

No comments:

Post a Comment