BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शान घाट का होगा निर्माण भारतीय पत्रकार संघ करेगा वृक्षारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 21, 2020

शान घाट का होगा निर्माण भारतीय पत्रकार संघ करेगा वृक्षारोपण

 मंडला   भारतीय पत्रकार संघ मंडला इकाई के द्वारा ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर स्थित प्राचीन श्मशान घाट मैं वृक्षारोपण कर सुसज्जित करने हेतु तैयारी कर रही है इस कार्य में नगर पालिका मंडला के द्वारा साफ सफाई की जा रही है  ज्ञात हो कि यह शमशान घाट भू अभिलेखों के अनुसार बहुत पुराना है और लगभग एक हेक्टेयर से भी अधिक भूमि श्मशान घाट के भू अभिलेख में दर्ज है इस श्मशान घाट  की की भूमि पर अनेक व्यक्तियों के द्वारा अतिक्रमण किया जाता रहा है जिससे श्मशान घाट का  अस्तित्व समाप्त हो रहा था वार्ड वासियों और अनेक जागरूक व्यक्तियों के द्वारा अनेकों बार अतिक्रमण की शिकायत की जाती रही परंतु संबंधित विभाग के द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले और बुलंद होते रहे  आज भी शमशान की भूमि की साफ सफाई की जा रही थी  हल्का पटवारी को भी स्थल पर बुलवाया गया था जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शमशान की भूमि कहां और कितनी है परंतु हल्का पटवारी आ रहा हूं आ रहा हूं कहकर मौके पर नहीं पहुंचे जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शमशान की भूमि कहां से कहां तक है इस कारण शमशान की भूमि की साफ-सफाई पूर्ण रूप से नहीं हो पाई वार्ड वासियों  कहने का कहना है कि क्षेत्रीय पटवारी की लापरवाही  के कारण श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है और यही वजह है कि श्मशान घाट का अब तक सौंदर्यीकरण टीन सेट एवं बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान दें आखिर क्या वजह है कि महाराजपुर के हल्का पटवारी के द्वारा श्मशान घाट की भूमि का सीमांकन विगत 5 वर्षों से नहीं कर पाए आखिर क्या वजह है कि श्मशान घाट की भूमि का नाम सुनते ही हल्का पटवारी नाक  मुंह  सिकुड़ने लगते हैं यह जांच का विषय है वार्ड वासियों का कहना है कि श्मशान घाट की भूमि  को अतिक्रमण  मुक्त नहीं किया जाता है तो समस्त वार्ड वासी न्यायालय की शरण में जाएंगे

No comments:

Post a Comment