जनपद पंचायत किरणापुर के अंतर्गत ग्राम रान ककोडी निवासी फेकू लाल अगासे ने बताया की ग्राम पंचायत रान ककोडी के सरपंच सचिव द्वारा
वर्ष 2019 में सुरजलाल काशन
पेगया जाति ढीमर के नाम से शासन द्वारा रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मीनाक्षी तालाब का निर्माण करवाया गया है जो उक्त निर्माण कार्य हितग्राही के निजी भूमि स्वामी में ना बनाया जाकर शासन की भूमि स्वामी पर सरपंच सचिव द्वारा मीनाक्षी तालाब का निर्माण करवाया गया जो अवैध है क्योंकि
जिस भूमि स्वामी के नाम से मीनाक्षी तालाब पास करवाया गया था उसका खसरा नंबर 408 के भूमि से लगी शासन की राजस्व भूमि जिसका खसरा नंबर 422 एवं 425 है यह भूमि 408 से लगी हुई है जो राजस्व की भूमि है यह की शासन की राजस्व भूमि 425 उस तालाब के अंतर्गत आती है और हितग्राही के भूमि स्वामी जमीन खसरा नंबर 408 में है शासन की राजस्व भूमि जहां पर मीनाक्षी तालाब का निर्माण किया गया है वह भूमि राजस्व की है जिसको ग्राम पंचायत एजेंसी सरपंच द्वारा मीनाक्षी तालाब का निर्माण करवाया गया है यह निर्माण कार्य हितग्राही के स्वयं के उपयोग का होता है जिसमें राजस्व भूमि पर निर्माण कार्य करवाया गया है जो असंवैधानिक है इसकी शिकायत आवेदक करता फेकू लाल अगासे द्वारा उक्त निर्माण कार्य करवाते समय शिकायत प्रस्तुत किया गया था किंतु तहसीलदार किरणापुर द्वारा आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जो खेद का विषय है
इससे स्पष्ट साबित होता है कि उच्च अधिकारी के संरक्षण में सरपंच सचिव द्वारा अपनी मनमानी क्या जाता है
यह जांच का विषय है सबब ऐसे दबंग अधिकारी के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने की शिकायत आवेदक द्वारा सीएम हेल्पलाइन क्रमांक 11831577 पर शिकायत दर्ज करवा कर उच्च अधिकारी से जांच कराने की मांग की गई है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की खबर



No comments:
Post a Comment