रेवांचल टाइम्स - विकास खण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया के ग्राम किकरामाल मे एक किसान छत्तरसिंह वरकड़े पिता मनोहर सिंह जो कि अपने खेत मे काम कर रहा था, खेत में कार्य करते समय अचानक करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गईं गई।
इससे पहले भी करंट लगने से एक बैल की जान जा चुकी है जिसकी सूचना लिखित में थाने और विद्युत विभाग में दी गई थी परंतु आज तक विधुत विभाग की तरफ से उसमें कोई भी सुधार कर नहीं किया गया है विधूत विभाग की लापरवाही के चलते आज फिर एक किसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विधुत विभाग की अनेक जगहो पर लापरवाही देखने मिल रही इसी प्रकार ग्राम पंचायत खैरी के ग्राम खैरी में भी इसी प्रकार से पिछले साल बिजली के खंभे से तार टूट कर नदी में गिर गई थी तार टूटने से पांच भैसों को करंट लगा ओर उनकी भी मौत हुई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दी पर आज तक उस पर भी कोई सुधार कार्य नही किया गया लगातार सूचना देने के वावजूद भी बिजली के कोई भी कर्मचारी मौके जा कर एक बार देखते भी नही और जे ई को भी सूचना दी थी पर विभाग ने अभी तक इस पर कोई सुधार कार्य नही किया गया ।
रेवांचल टाइम से अनिल रजक नारायणगंज की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment