BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना बम्हनी पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रक को किया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 26, 2020

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना बम्हनी पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रक को किया जप्त



मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये इस संबंध में लगातार अभियान चलाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.07.2020 को थाना बम्हनी पर सूचना प्राप्त हुई की प्रिया पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 सीएन 6807 खड़ा है जिसमें रेत भरी हुई है । थाना बम्हनी पुलिस द्वारा प्रिया पेट्रोल पंप पर पहुच कर सूचना की तस्दीक की गई । जंहा मौके पर ट्रक क्र. यूपी 32 सीएन 6807 खड़ा मिला जिसमे रेत भरी हुई थी । पुलिस द्वारा ट्रक चालक महेश यादव पिता किन्ना यादव उम्र 26 साल निवासी देवरी कला, बबलिया से ट्रक मे भरी रेत एवं उसके परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति होने के संबंध में पूछताछ की गई जिस पर ट्रक चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये । थाना बम्हनी पुलिस द्वारा ट्रक को अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर ट्रक को जप्त कर लिया गया है तथा सुरक्षार्थ थानें पर खड़ा किया गया है । पुलिस द्वारा जप्त ट्रक के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक आशिष कुमार शर्मा, प्र.आर.  मुकेश सेन, आर. संजय, आर. बृजेश की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment