रेवांचल टाइम्स बालाघाट । कोरोना का कहर बालाघाट में भी पैर पसारता जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार बालाघाट जिले में 7 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से 4 मरीज परसवाड़ा तहसील के ग्राम छपरवाही के हैं, जो इस ग्राम के पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आए एक वाहन चालक के संपर्क में आए थे। एक मरीज खैरलांजी तहसील के ग्राम कटोरी का है जो झांसी से वापस आया है। दो अन्य मरीज लालबर्रा तहसील के हैं, जो सेना के जवान हैं. इनमें से एक मरीज ग्राम औल्याकन्हार का है जो लद्दाख से आया है और दूसरा मरीज ग्राम घोटी का है, जो जम्मू से आया है। डॉक्टर पांडेय ने बताया कि शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार 2 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 106 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 57 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 49 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Sunday, July 26, 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment