( विभागीय अमला नहीं कर रहा है अवैध रेत माफियाओ के खिलाफ सख्त काय॔ वाही )
रेवांचल टाइम्स - मुख्य सड़क मार्ग से बहती कन्हार नदी जो कि राष्ट्रीय उधान कान्हा किसली के पर्यटकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सरपट करती गाड़ियाँ इसी कन्हार नदी के पुल को पार करके आते जाते है , जहाँ पर कल कल बहती आविरल जल धारा जन समुदाय को शीतलता प्रदान कर प्राकृतिक की सुन्दरता को अपनी और निहारने के लिये विवश कर रहा है । यही इसी पुल के नीचे शाम धड़लते ही रेत माफियाओ की ऐसे अनेको ट्रेक्टरो एवं सात सौ नो वाहन अपने कतार मैं खड़े होकर बेरोकटोक धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन करके अपने गन्तव्य की जाते है जिसे रोकने वाला और टोकने वाला यहाँ पर कोई धनी धोरी दिखाई नहीं देता है। शासन, प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सब कुछ मालूम होने के पश्चात भी यहाँ पर यह खेल लगातार आज भी अनवृत संचालित है ।
कन्हार नदी , बंजर नदी एवं बुड़ बुड़ी नाला से रेत माफिया आसानी के साथ शाम ढलते ही अपनी गाड़ियाँ लगा कर अवैध रेत का उत्खनन कर रहे हैं वहीं संम्बधित जिम्मेदार विभाग अपने हाथ मैं हाथ धरे हुये बैठा है । ग्रामीणों अंचलों मैं बन रहे प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य निर्माण कार्यों मैं महँगी दामों पर रेत बेचकर अच्छा खासा आर्थिक ग्राफ बढाने की चक्कर मैं यहाँ पर शासन एवं प्रशासन के ऐसे सभी नियम निर्देशों की खुली धज्जिया उठाई जा रही है,
अपने मन मर्जी के मुताबिक अघोषित रेत खदाने बनाकर बगैर किसी भय और ड़र के यहाँ पर यह कारोबार बेधड़क बेखौफ संचालित होते देखा जा सकता है । यहाँ पर ऐसा कोई दिन बाकी नहीं जाता है जो कि कन्हार नदी से अनवृत रेत का आवैध उत्खनन होता ना हो । लगातार जनता के विरोध के पश्चात भी यहाँ पर अवैध रेत कारोबार पर विराम ना लगना किसी बड़ी साठगाठ की ओर इशारा कर रहा है ।
जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जन माँग की गई है कि कन्हार नदी मैं हो रहे हैं रात्रि कालीन अवैध रेत उत्खनन कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाये एवं इस अवैध कारोबार मैं संलग्न कतिपय लोगों के खिलाफ सख्त काय॔ वाही की जाये ।

No comments:
Post a Comment