12 अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 103 ली. अवैध शराब की जप्त
रेवांचल टाइम्स - मण्डला जिलें में अनलाक की घोषणा के बाद से ही मण्डला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, संपत्ति संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों तथा आदतन आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है । पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा नियमित रुप से सभी थाना प्रभारियों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर उन्हें अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य दिनांक 30.06.2020 को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला विक्रम सिंह कुशवाह के निर्दशन में जिला मण्डला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मण्डला पुलिस द्वारा 12 अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण और विक्रय में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध दबिश देकर कार्यवाही की गई । इस दौरान जिलें के अलग अलग थानों में मण्डला पुलिस द्वारा कुल 12 अपराध पंजीबद्ध कर 37 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, 28.44 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा 60 बीयर की बोतलों को जप्त कर कुल 103 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है । इस संबंध में मण्डला पुलिस द्वारा अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर 05, थाना मोहगांव पर 03, थाना घुघरी, थाना महाराजपुर, थाना बम्हनी तथा थाना बीजाडांडी पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत 01-01 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । इसी दौरान आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत थाना कोतवाली पर 10 आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment