BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 12, 2020

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी

थाना अरी में दिनांक 26/06/2020 को मृतक गोरेलाल पिता भैयालाल बार माटे उम्र 60 वर्ष निवासी काठी थाना अरी द्वारा फांसी लगाकर फौत होने थाना अरी में मर्ग क्रमांक 23/2020 धारा 174 जाफो का कायम किया गया जो दौरान जांच के साक्ष्य मिलने पर मृतक के पड़ोसी आरोपियों द्वारा मारपीट की प्रताड़ना से तंग आकर स्वयं के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने अपराध घटित पाए जाने से थाना अरी के अपराध क्रमांक 123/20 धारा 306,34 ताहि में आरोपी 1. देवेन्द्र उर्फ छोटू ठाकरे पिता सहराम उम्र 27 साल
2. सुरेन्द्र पिता सहराम उम्र 24 साल
3. सतेन्द्र ठाकरे पिता सहराम उम्र 21 साल सभी निवासी ग्राम काठी थाना अरी के दिनांक 11/07/20 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु जिला न्यायालय सिवनी भेजा गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट श्री बी एस धुर्वे के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अरी उप निरीक्षक देवेंद्र उइके , स उ नि गौरव धुर्वे , प्र आर 126 विपिन सैमुअल, प्र आर 184, शैलेश ठाकुर , प्र आर  158 संतोष बेन, आर 513 आशीष ठाकरे , आर 335  तुलसीराम परते , सैनिक 259 हरिप्रशाद बोपचे का विशेष योगदान रहा जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment