BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसोसिएशन द्वारा सभी परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षकों को मिलेगा मास्क, जेड टू जेड कंप्यूटर सेंटर के सौजन्य से वितरित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 7, 2020

एसोसिएशन द्वारा सभी परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षकों को मिलेगा मास्क, जेड टू जेड कंप्यूटर सेंटर के सौजन्य से वितरित


कोरोन संक्रमण को देखते हुए जिला स्तर पर ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा जन जागरूकता एवं अनेक प्रकार से लोगों की मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, जिसे देखते हुए जेड टू जेड कंप्यूटर सेंटर नैनपुर के संचालक ममता ठाकुर, नितिन ठाकुर द्वारा एसोसिएशन के ब्लॉक शाखा नैनपुर को 2000 मास्क, 300 कैप और सैनिटाइजर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीएल पटेल के माध्यम से प्रदान किया गया। इन मास्को को एसोसिएशन के कोरोना वारियर्स द्वारा जेड टू जेड कंप्यूटर सेंटर नैनपुर के सौजन्य से  कक्षा बारहवीं के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के बड़े परीक्षा केंद्रों में जेड टू जेड कंप्यूटर सेंटर द्वारा सैनिटाइजर मशीन भी लगाई जाएगी। जिससे सभी पर्यवेक्षक एवं परीक्षार्थी अपने हाथ, पेन आदि को सेनेटाइज्ड करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा कुछ हद तक कम होगा। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन की ओर से परीक्षा केंद्रों में सभी पर्यवेक्षकों को मास्क, सेनिटाइजर, कैप, हेण्ड ग्लबस प्रदान किया जाएगा। जे टू जेड कंप्यूटर सेंटर की इस मदद के लिए एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चंदेला, सचिव मनीष कटकवार, प्रवक्ता नफीस खान, जिला प्रभारी नंदकिशोर कटारे, बृजेश तिवारी एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment