BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक राकेशपाल सिंह की सराहनीय पहल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 7, 2020

विधायक राकेशपाल सिंह की सराहनीय पहल


         विधानसभा केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी का कदम अति सराहनीय है माननीय श्री ने संजय सरोवर सिंचाई परियोजना ,(भीमगढ बांध) से निकलकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली  जीर्ण शीर्ण हो चुकी नहरों की सुध ली ताकि अधिक से अधिक किसान भाईयों को फसल में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो सके। शासन प्रसासन ,जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर महोदय जी को इस ओर ध्यानाकर्षण कराया कि मनरेगा की तहत जो कार्य ग्रामपंचायत स्तरों पर कराये जा रहे हैं उसी मनरेगा से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी नहरों का सुधारीकरण कराया जाये जिससे जो पानी बेकार बह जाता है उसका सदुपयोग हो सके और किसान अच्छी फसल पैदावार कर सके।राजनीति के परिप्रेक्ष्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि नहरों के निमार्ण के बाद किसी विधायक ने नहरों की सुध ली हो । माननीय विधायक जी की बात गंभीरता से लेते हुए लगभग 70लाख रूपयें के कार्य को स्वीकृति दी गई। गौरतलब बात यह है कि जनहितैषी विधायक का सपना एक अरसे के बाद केवलारी विधानसभा का साकार हुआ है, माननीय श्री के प्रयासों से सभी जल उपभोक्ता संथाओं में सुधारीकरण का कार्य किया जायेगा। कहने में कहीं गुरेज नहीं है कि जनहितैषी, किसान हितैषी कामों के लिए एक जनहितैषी प्रतिनिधि का होना आवश्यक है वो विधानसभा केवलारी राकेश पाल सिंह के रूप में जनता को मिल चुका है।

        रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर सिवनी

No comments:

Post a Comment