BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब तिवड़ा मिश्रित चना भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकेगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 3, 2020

अब तिवड़ा मिश्रित चना भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकेगा


राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद
----------


मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि किसानों का तिवड़ा मिश्रित चना भी अब समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकेगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस संबंध में केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया था, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकार करते हुये क्रय की मंजूरी दे दी गई है। किसान भाई 30 जून तक समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर अपना चना बेच सकेंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई भागों में किसानों के चने में तिवड़े का मिश्रण होने के कारण उनका चना समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा सका था। राज्य सरकार ने किसानों की समस्या के समाधान के लिये केन्द्र सरकार से आग्रह किया था, जिसे केन्द्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से कहा है कि वे जल्दी न करें तथा चिंतित न हो, उनका तिवड़ा मिश्रित चना समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment