नगर में बढ़ रही चोरी पर नही लग रहा अंकुश चुरा ले गए शनि मंदिर की मूर्ति चोर
नैनपुर - जहां एक ओर नैनपुर नगर में चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है नगर में लगातार चोरी होती नजर आ रही है चोरों के द्वारा लगातार नगर की दुकानों में चोरियां की जा रही है वही विगत दिनों चोरी करने के बाद चोरो के द्वारा एक गल्ला दुकान में आग भी लगा दी गई थी जिससे राशन दुकान मैं सब कुछ जलकर खाक हो गया और व्यापारी को लाखों का नुकसान भी लग गया वही आज चोरों के द्वारा बुधवारी बाजार में स्थित शनि मंदिर मैं स्थापित शनि भगवान की मूर्ति को ही चोरी को ले जाने की घटना सामने आ रही है बताया जा रहा है कि विगत रात चोरों के द्वारा बुधवारी बाजार में स्थित शनि मंदिर में शनि महाराज की मूर्ति को चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गई है लगातार नगर में बढ़ रही चोरी से अब व्यापारी भी डरा सहमा सा नजर आ रहा है व्यपारियो ने बताया कि जिस तरह से नगर में चोरियां बढ़ रही है उस हिसाब से नगर में सुरक्षा नाममात्र ही नजर आ रही है जिससे चोरो के हौसले भी बुलंद से नजर आ रहे है

No comments:
Post a Comment