BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनरेगा योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों मशीनों का उपयोग नहीं किया जायेगा - मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 12, 2020

मनरेगा योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों मशीनों का उपयोग नहीं किया जायेगा - मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान

          सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के खिलाफ होगी एफ आई आर दर्ज       
नैनपुर- ग्रामीण मजदूरों के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने मैं मनरेगा योजना अंतर्गत रोजगार मूलक निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश शासन के द्वारा दिये गये । वहीं ग्राम पंचायतों मैं मनरेगा के निर्माण काय॔ तीव्र गति से होते दिखाई भी दे रहे हैं,  जिसमें श्रमिकों को 100 दिन की मजदूरी के हिसाब से कार्य भी मिल रहा है । मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान के द्वारा जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारि किये गये है कि मनरेगा योजना अंतर्गत हो रहे किसी भी निर्माण कार्य मैं मशीनों का उपयोग नहीं किया जाये । जो भी शासन के द्वारा निर्माण कार्य स्वीकृत हुये है उनमें गरीब मजदूरों को लगाया जाये जिससे इन्हें अधिक से अधिक रोजगार मूलक काय॔ प्राप्त हो सके । अगर ग्राम पंचायत मैं मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत किसी भी निर्माण कार्य मैं मशीनों,  जी सी बी , पोक लेन मशीन,  ट्रेक्टर आदि लगाया गया तो संम्बधित पंचायत के सरपंच,  सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ पुलिस  थाना मैं एफ आई आर दर्ज किया जाये । विकास खण्ड स्तर पर पदस्थ  एस ड़ी एम , तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुये निर्माण कार्यों मैं लगी मशीनों को जप्त किया जाये ।
   मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना 19 को देखते हुए ग्रामीण अंचलों मैं प्रवासी मजदूरों को काम दिलवाने के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार मूलक निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिये गये है । इसी के चलते इन दिनों सभी क्षैत्रो मैं मेड़ बंधान,  खेत तलाब,  पुल पुलिया,  एवं नवीन तलाब निर्माण कार्य मनरेगा योजना अंतर्गत  आरंभ किये गये है । जिसमें गाँव से लगातार जन सिकायत प्राप्त हो रहे हैं कि यहाँ पर मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग करके निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा रहा है ।
     मण्ड़ला जिले की अनेको ग्राम पंचायतों मैं भ्रमण को दौरान देखा गया है कि यहाँ पर हो रहे मनरेगा के निर्माण काय॔ मैं मशीनों का उपयोग धड़ल्ले से किये जा रहे हैं,  वहीं ग्रामीण मजदूरों को नाम मात्र के लिए काय॔ मैं लगाया है । कही कही तो एक भी मजदूर को कार्य मैं न लगाकर यहाँ पर स्वीकृत मनरेगा के निर्माण काय॔ मैं पोक लेन मशीन,  जे सी बी मशीनों के माध्यम से रात दिन काय॔ लगाकर शासन एवं प्रशासन के सख्त नियम निर्देशों की खुली धज्जिया उठाई जा रही है ।
   ऐसे पुख्ता प्रमाण मिड़ीया के पास सुरक्षित है । नैनपुर विकास खण्ड क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों  मैं बड़े पैमाने पर स्थानीय मजदूरों को रोजगार मूलक निर्माण कार्य मैं लगाया गया जिससे ग्रामीणों अंचलों मैं चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देरहा है । यहाँ पर पदस्थ सहायक यंत्री और उपयंत्री , तकनीकी अमला के द्वारा लगातार क्षैत्र का सतत भ्रमण कर ग्रामीणों को रोजगार देने का काय॔ किया जा रहा है ।
 बहरहाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों को कितना महात्व दिया जा रहा है यह तो क्षैत्र के भ्रमण के पश्चात ही वास्तविकता प्रशासन के समक्ष स्पष्ट दिखाई देगा

No comments:

Post a Comment