BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शाहपुरा विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर लूट और अपहरण का आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 28, 2020

शाहपुरा विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर लूट और अपहरण का आरोप

रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, 26 जून 2020 कल शाम 5 से 6 बजे के बीज शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ,रमेश राजपाल,अमित कछवाहा,बंटी मरावी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रेत कारोबारी पर गलत तरीके से कारोबार करने और लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार द्वारा लगाए गए नाके भानपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक के नेतृत्व में लगाए गए नाके को उखाड़ फेंका तथा बोर्ड आदि उखाड़े जाने और वीडियो भी वाइरल किया गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार ने कल देर शाम विधायक के साथी कार्यकर्ताओं द्वारा रायलटी के 50 हजार रुपए लूट ले जाने के आरोप लगाए थे। आज दोपहर ठेकेदार की ओर से अधिकृत राजू खान के द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर कल की घटना में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला,अमित गुप्ता, रमेश राजपाल,अमित कछवाहा बंटी मरावी के द्वारा रेत ठेकेदार के नाके पर तोड़फोड़ की गई नाका उखाड़ दिया गया। नाके पर रवि सिंह, आकाश, अन्नू जादौन को गाली गलौज, मारने की धमकी दी वहा से 50 हजार की लूट की गई सभी लोग विधायक के नेतृत्व में वहां पहुंचे थे।

घटना का वीडियो संलग्न कर के ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर मामला दर्ज करवाने की मांग की है।रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment