मामला-ग्राम पंचायत मेढाताल का● सरपंच,सचिव व इंजीनियर के द्वारा शासन के नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
रेवांचल टाइम्स - भुआ बिछिया जहाँ एक तरफ शासन द्वारा पानी के स्रोतों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वही दूसरी तरफ जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढाताल के पोषक ग्राम भवान में सरपंच सचिव के द्वारा सार्वजनिक कुँआ का निर्माण किया जा रहा है जिसमें शासन के नियम व आदेशो की धज्जियां जा रही है। सार्वजनिक कुँआ में पानी के स्रोतों को बंद कर और शासन के नियमों को कुचल कर कुँए का निर्माण किया जा रहा है। स्थानिए लोगो ने बताया की कुँए की गइराई सिर्फ 10 से 12 फिट है। अगर यह कुँआ 10 से 12 फिट में बन गया तो दर्जनों परिवारो के सामने गर्मियों के दिनों पानी का एक संकट सा पैदा हो जाएगा। आपको बता दे कि सरपंच सचिव व इंजीनियर की मनमानी ने गांव वालो की परेशानी बढ़ा दिए हैं दरअसल जिस सार्वजनिक कुँआ का निर्माण सरपंच सचिव व इंजीनियर के द्वारा कराया जा रहा है वह कुँए की गहराई लगभग 10 से 12 फिट है जो शासन के नियमों पर जोरदार तमाचा है। जबकि शासन के अनुसार कोई भी सरकारी कुँए की गइराई कम से कम 30 फिट से ऊपर ही होनी चाहिए। पर सरपंच सचिव और इंजीनियर ने अपना नियम बनाकर शासन के नियमों को ठेंगा दिखा कर कुँआ निर्माण में लगे हुए हैं। तभी कुँए की गहराई लेकर गांव वालो ने विरोध किया। तो सचिव ने लिखित में दिया कि कुँए का निर्माण कार्य इंजीनियर के आदेशअनुसार किया जा रहा है साथ ही गांव वालों ने कुँए निर्माण को तत्काल बन्द करवाने हेतु सरपंच सचिव, मुख्यकार्यपालन अधिकारी व क्लेक्टर महोदय के नाम पर लिखित शिकायत आवेदन दिया। वही गांव वालों का कहना है कि कुँआ निर्माण से हमे कोई दिक्कत नही है लेकिन कुँए की गइराई कम से कम 25 से 30 फिट हो। ताकि गर्मियों के दिनों में पानी की संकट जैसे समस्या पैदा न हो। साथ ही कुँए की गइराई कम के होने के कारण पानी का स्रोत भी खत्म हो गया है। जिससे ग्राम भवान में पानी की भीषण समस्या आने वाले गर्मियों के दिनों पैदा हो सकती है। वही देखा गया है कुँए निर्माण में भी घोर लापरवाही की जा रही है बताया जा रहा है कि कुँए को अच्छे से साफ किये बिना ही मलवे के ऊपर बेस गिट्टी डाली जा रही है जो धसने की संभावना है क्योंकि कुँए के पास में ही एक नाला है जिसमे पानी बहुत आता है इसलिए कुँए का निर्माण अभी बंद कर गर्मियों के दिनों में अच्छे से कुँए का निर्माण किया जाना चाहिए।
इनका कहना है
निर्माण कार्य तो चालू है हाँ ये बात सच है शासन के आदेश अनुसार कुँए की गइराई नही है इंजीनियर के कहने पर कुएँ का निर्माण कार्य जा रहा है।
"श्याम कुमार मार्को
सरपंच ग्राम पंचायत मेढाताल बिछिया
हा मेरे संज्ञान में है गइराई कम होने के कारण मैं सरपंच सचिव को बोला था कि अगर चट्टान है तो छोड़ा बिलास्टिंग करके कुँए की गइराई कम से कम 30 फिट कर दो।
" चंद्र प्रकाश बनवासी
इंजीनियर जनपद पंचायत बिछिया

No comments:
Post a Comment