BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: सहायक उपकरणों की सहायता से दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के किए जा रहे निरंतर प्रयास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 25, 2020

सिवनी: सहायक उपकरणों की सहायता से दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के किए जा रहे निरंतर प्रयास



सिवनी 23 जून 20/ नि:शक्तजजनों को समाज की मुख्यत धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश शासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से दिव्यांगजनों को  जोड़कर उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। प्रदेश शासन द्वरा दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए उन्हें जीवन के पड़ाव में सहायता प्रदान की जा रही है ।
दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने की मंशा से शासन द्वारा सामाजिक न्यातय नि:शक्त जन कल्याहण विभाग के माध्यम से जरूरतमंदों को शारीरिक आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग तथा आवश्यक यंत्र प्रदान किए जाते हैं । जिसका लाभ निश्चित रूप से नि:शक्तजनों को मिल रहा है । शासन की इस कल्याणकारी योजना तहत ग्राम जावरकाठी के खीरसिंह ठाकरे एवं ग्राम जाम की पुष्पा यादव भी लाभांवित हुए हैं । जिसमें खीरसिंह ठाकरे को ट्रायसायकल तथा पुष्पा यादव को बैसाकी प्रदान की गई है । शासन से प्राप्त सहायक उपकरण इन दिव्यांगजनों के दैनिक दिनचर्या के लिए सुविधा जनक होंगे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment