BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर: जल जीवन योजना का प्रशिक्षण प्रदान कर अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 25, 2020

नैनपुर: जल जीवन योजना का प्रशिक्षण प्रदान कर अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई




( क्षैत्रीय विधायक सैयाम की अध्यक्षता मैं शासन की बहुआयामी योजनाओं को मूर्त रूप देने जन पद पंचायत नैनपुर मैं बैठक आयोजित)  
========================================
नैनपुर -- मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गत दिनों जनपद पंचायत नैनपुर के सभा कक्ष मैं क्षैत्रीय विधायक माननीय देवसिह सैयाम की अध्यक्षता मैं " जल जीवन योजना का प्रशिक्षण एवं अन्य विकासोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक मैं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर,  जिला पंचायत सदस्य श्री भगवती श्रीधर ,जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य काय॔ पालन अधिकारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव एवं पी एच ई विभाग के विभागीय अधिकारियों की सार्गभित उपस्थिति मैं जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र की सभी 74 ग्राम पंचायतों  के पंचायत सचिवों  की उपस्थिति मैं शासन से प्राप्त गाईड लाईन के अनुसार जल जीवन योजना को लेकर प्रशिक्षण मैं सभी महात्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।
   जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी ने बताया कि यहाँ पर आयोजित प्रशिक्षण काय॔ क्रम मैं सभी सचिवों को स्वच्छ जल की पूर्ति कैसे की जाये , सभी घरों तक पानी पहुँचे,  वर्षा ऋतु मैं शुद्ध जल के लिए जल शोधन दवाइयों की किट पंचायत वार उपलब्ध करवाया गया है । बैठक मैं शासन की बहुआयामी योजनाओं की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की गई । पात्र गरीब हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिया जाये एवं ऐसा कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित ना रहे ऐसा प्रयास किया जाये ।
 क्षैत्रीय विधायक श्री देवसिह सैयाम ने यहाँ पर उपस्थित पंचायत सचिवों को बताया कि अब शासन के द्वारा गाँवों के सभी मंजरा टोलो को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जा रहा है, इसे प्राथमिकता के साथ महात्व देते हुए सभी टोलो को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए काय॔ योजना बनाकर जमा किया जाये। ग्रामीणों को इनके घरों तक पेयजल पानी पहुँचे ऐसी  समुचित व्यवस्था शीघ्र बनाई जाये । ग्राम पंचायतों मैं निर्माणाधीन कार्यों को समय शीमा के अन्दर पूर्ण करने का भी प्रयास हो । मध्यप्रदेश सरकार की ऐसी अनेको बहुआयामी योजनाऐ आज संचालित हो रही है इसका समुचित लाभ ग्रामीणों को प्राप्त हो पंचायत स्तर से पूरा प्रयास किया जाये ।
  प्रशिक्षण के दौरान पी एच ई विभाग से आये सहायक यंत्री ने बताया कि पेयजल कूप , नल जल टंकी एवं अन्य पेयजल स्त्रोतो मैं समय समय पर शुद्धता के लिए दवाई का उपयोग किया जाये। साथ ही पंचायतों मैं जल जीवन योजना के अंतर्गत जहाँ पर पानी की विकराल समस्या है वहां की कार्य योजना बनाकर विभाग मैं जमा किया जाये ।
   आयोजित बैठक मैं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर के द्रारा पंचायत वार शासन की योजनाओं की सूक्ष्म समीक्षा की गई । जहां पर इन दिनों विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्य आरंभ है उसे समय शीमा के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । आयोजित बैठक मैं जिला पंचायत सदस्य श्री भगवतीश्रीधर ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ग्राम विकास के लिए कटिबद्ध है , समय समय पर जो निर्देश जारि किये जा रहे हैं उन्हें समय शीमा के अन्दर मूर्त रूप दिया जाये।
   आयोजित समीक्षा बैठक मैं पंचायतों के सचिवों के द्वारा यहाँ  ग्राम स्तर पर हो रही समस्याओं को सबके समक्ष रखा गया । आयोजित बैठक मैं सभी 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों को मतदाता सूचि मैं  पुनः दावा आपत्ति प्राप्त कर शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार काय॔ करने का निर्देश मुख्य काय॔ पालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर के द्रारा दिया गया ।

No comments:

Post a Comment