रेवांचल टाइम्स - सिवनी केवलारी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया किशोरी के पिता को देख लड़का बाइक से भाग निकला वहीं आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है जानकारी अनुसार 22 मई 2020 शाम 5:00 बजे के लगभग वंदना साहू निवासी ग्राम किमाची छीदा पुलिस चौकी थाना केवलारी अपनी बहन के साथ गांव की नदी के किनारे शौच के लिए गई थी वापस लौटते समय गांव के नंदकिशोर नामक युवक मोटरसाइकिल से आया और बुरी नियत से किशोरी का हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि मैं तुमसे शादी ्शादी करूंगा उसी समय किशोरी के पिता खेत जा रहे थे उन्हें देख आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकला जिसकी रिपोर्ट केवलारी थाने में की गई विभिन्न धाराओं 354, 354 a, 506 मामला कायम किया गया परंतु आज दिनांक तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिससे पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक सिवनी को लिखित आवेदन दिया जिसमें उन ने बताया कि नंदकिशोर लोधी अपराधी प्रवृत्ति का है जोकि खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहा है की पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती तुम रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो लड़की को उठाकर ले जाएंगे पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर सिवनी

No comments:
Post a Comment